Sunday, May 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 16 नवंबर 2023

November 15, 2023 05:26 AM

मेष

व्यवसाय में कुछ अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आज सिर्फ अपने मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी फोकस करने की आवश्यकता है।

वृषभ

व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिये। आज आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। लेकिन आपको अचानक कोई भी निर्णय आज नहीं लेना चाहिये। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है।

मिथुन

व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बाँट दें। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।

कर्क

साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाला है। महिलाओं के लिये दिन काफी कमजोर रहेगा। जॉब सम्बन्धित इण्टरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं।

सिंह

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी।

कन्या

आज दिन की शुरुआत शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहने वाला है।

 तुला

विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनोवाञ्छित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

राजनीतिक लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु

दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें।

मकर

सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फँस सकता है। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं।

कुम्भ

आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नयी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी। आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी।

मीन

कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। घर का माहौल काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकान्त में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss