Sunday, May 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 17 नवंबर 2023

November 16, 2023 05:21 AM

मेष

आज किसी मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिजनों से आपको सराहना मिलेगी। फोड़े-फुन्सी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ

आज आप करना कुछ चाहेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुसार नहीं मिलेंगे। मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। मैनेजमेन्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। नये व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे।

मिथुन

जॉब में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

कर्क

जॉब बदलने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नये प्रेम-सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह

मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की सम्भावना है।

कन्या

कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे।

 तुला

आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। विदेशों से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दाँव पर न लगायें। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक

मन में नयी योजनायें जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं।

मकर

किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।

कुम्भ

उत्साह में कमी रहेगी। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन

आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss