Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026 • रामलीला मैदान पर भीड़ और विरोध प्रदर्शनों की नई सीमा: सुरक्षा के नाम पर लोकतांत्रिक आवाजों पर कितना नियंत्रण उचित? • Latest News from Punjab November 2026

चंडीगढ़

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट, 1 सेकंड में ट्रांसमिट होंगी 150 मूवीज

November 17, 2023 06:15 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

बीजिंग, 16 नवंबरः चीन ने इंटरनेट के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है. दरअसल, चीन ने दुनिया का सबसे तेज या यू कहें कि फास्टेस्ट इंटरनेट अपने कुछ शहरों में लॉन्च कर दिया है. इसकी स्पीड इतनी है कि आप महज एक सेकडं में 150 मूवी को ट्रांसमिट HD क्वॉलिटी में कर सकते हैं. ये इंटरनेट नेटवर्क 1.2TB यानि 1200 गीगाबाइट की स्पीड से डेटा को हर सेकंड में ट्रांसफर कर सकता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ये इंटरनेट स्पीड अधिकांश मौजूदा प्रमुख इंटरनेट स्पीड की तुलना में 10 गुना अधिक तेज है. इस प्रोजेक्ट पर 4 कंपनियों ने मिलकर काम किया है जिसमें सिंघुआ विश्वविद्यालय, चाइना मोबाइल, हुआवेई टेक्नोलॉजीज और सेर्नेट कॉर्पोरेशन शामिल है.

3,000 Km में फैला है ये हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्क 

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का ये हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्क चीन के 3,000 किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है और ये ऑप्टिकल फाइबर केबलिंग प्रणाली के माध्यम से बीजिंग, वुहान और गुआंगज़ौ को जोड़ता है. बता दें, चीन का ये नेटवर्क दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट देने वाला नेटवर्क बन चुका है. दुनिया के अधिकांश इंटरनेट बैकबोन नेटवर्क केवल 100 गीगाबिट प्रति सेंकड से काम करते हैं. यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अभी हाल ही में अपने 400 गीगाबिट प्रति सेकंड के अपनी पांचवीं पीढ़ी के इंटरनेट-2 पर स्विच किया है.

बीजिंग-वुहान-गुआंगज़ौ कनेक्शन चीन के फ्यूचर इंटरनेट टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा है, जो एक दशक लंबी पहल और राष्ट्रीय चीन शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क (सेर्नेट) की लेटेस्ट डेवलपमेंट है. ये नेटवर्क जुलाई में एक्टिवेट हो गया था जिसे बीते सोमवार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है. चीन के इस नेटवर्क ने सभी टेस्ट को पार कर लिये है और विश्वसनीय प्रदर्शन किया है. यानि इस इंटरनेट कनेक्शन में कोई कमी नहीं पाई गई है.

1 सेकंड में ट्रांसमिट होंगी 150 मूवीज 

बीजिंग-वुहान-गुआंगज़ौ कनेक्शन की क्षमता को बताते हुए हुआवेई टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष वांग लेई ने बताया कि ये नेटवर्क केवल एक सेकंड में 150 हाई-डेफिनिशन फिल्मों के बराबर डेटा स्थानांतरित करने में सक्षम है. यानि 150 मूवी के साइज की फाइल एक सेकंड में यहां से कहीं और पहुंचाई जा सकती है.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss