Monday, June 01, 2026
BREAKING
ईरान संघर्ष में बढ़ा तनाव: अमेरिकी हमलों के बाद कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर मन की बात में प्रधानमंत्री ने धावकों गुरिंदरवीर सिंह और कुजूर की उपलब्धियों को सराहा हैकर के दावे से सीबीएसई की डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच का दावा पश्चिमी विक्षोभ को विदाई: उत्तर भारत में बारिश का दौर सोमवार रात के बाद थमेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 जून 2026 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 जून 2026 संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 21 नवंबर 2023

November 20, 2023 06:34 AM

मेष

आज आप अपने शौक़ को पूरा करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है।

वृषभ

आज पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुए कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन

आज आप अपने काम से बोरियत महसूस करेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में दोगुने की वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग नयी जॉब के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें।

कर्क

आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या होने की आशंका है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। सोच-विचार में ज्यादा समय बर्बाद न करें।

सिंह

जॉब में आपको पुरस्कार मिल सकता है। नव विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रहेंगे। समय आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।

कन्या

दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। विदेश में करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है।

 तुला

आज का दिन आपके लिये काफी विशेष रहेगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। युवा प्रेमियों को कुछ सरप्राइज प्राप्त होगा।

वृश्चिक

रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी भी सौदे से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। अनावश्यक कार्यों को ज़्यादा समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। शुगर के रोगी अपन सेहत का ध्यान रखें। सुनी-सुनायी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

धनु

परिस्थितियाँ आपके लिये काफी अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। दिन के उत्तरार्द्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।

मकर

व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भल कर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें।

कुम्भ

अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। शेयर और लाटरी आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

मीन

कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे व आडम्बर से आपकी छवि खराब हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss