Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

कप्तान रोहित ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारने के बाद दिया बड़ा बयान

November 20, 2023 06:47 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 19 नवंबर: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus Final) से मिली छह विकेट की हार के बाद कहा कि World Cup Final में बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही जिससे नतीजा पक्ष में नहीं गया लेकिन उन्हें पूरी टीम पर गर्व है. रोहित और खिलाड़ियों के चेहरे के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के चेहरों पर विश्व कप ट्राफी से चूकने की निराशा थी. मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘परिणाम भले ही पक्ष में नहीं रहा लेकिन हम जानते हैं कि आज हमारा दिन अच्छा नहीं रहा, लेकिन मुझे टीम पर गर्व है.' भारतीय टीम 240 रन के स्कोर पर सिमट गयी थी और इस लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल था.

रोहित ने कहा, ‘पर ईमानदारी से कहूं तो अगर स्कोर में 20-30 रन जुड़ते तो अच्छा होता. जब केएल राहुल और विराट बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय लग रहा था कि हम 270-280 रन के स्कोर तक पहुंच जाएंगे, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवा दिए'

भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के छठी बार चैम्पियन बनने पर कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाने के बाद बड़ी साझेदारी की. 240 रन बनाने के बाद हम चाहते थे कि शुरुआती विकेट मिल जायें, लेकिन श्रेय ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन को जाता है जिन्होंने हमें खेल से पूरी तरह बाहर कर दिया.' रोहित ने टॉस गंवाने के बाद कहा था कि अगर वह टॉस जीतते तो बल्लेबाजी का फैसला करते. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि रोशनी में बल्लेबाजी करने के लिए विकेट बेहतर है. हम जानते थे कि रोशनी में यह बेहतर होगा लेकिन हम इसे कोई बहाना नहीं बनाना चाहते. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन बड़ी साझेदारी करने के लिए उनके दो खिलाड़ियों को श्रेय जाता है.'

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने अंतिम मैच के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचाकर रखा था. कुछ खिलाड़ियों ने बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाया.' उन्होंने कहा, ‘आज हमने सोचा कि लक्ष्य का पीछा करना अच्छा होगा और यह आसान होगा. पिच काफी धीमी थी, स्पिन नहीं हो रही थी, हमने सही लेंथ पर गेंदबाजी की'  वहीं, नाबाद 58 रन की पारी खेलने वाले मार्नस लाबुशेन ने कहा, ‘आज जो हमने हासिल किया है वो अविश्वसनीय है. भारत टूर्नामेंट में इतनी शानदार लय में था, लेकिन जब आप अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हो आपके पास मौका होता है. हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और ट्रेविस का प्रदर्शन अद्भुत रहा. जैसा प्रदर्शन रहा है, वो अविश्वसनीय रहा. मेरे पास इसके लिये शब्द नहीं हैं. दो महीने पहले मैच वनडे टीम में भी नहीं था.'

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss