Saturday, October 10, 2026
BREAKING
• सड़कों पर "कॉकरोच" और विपक्ष, मैदान में 42 पूर्व जज और 124 पूर्व अफ़सर! चुनाव आयोग की साख पर छिड़ी इस जंग में कौन किसके साथ खड़ा है? • फाइलों से आजादी: डीईपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी और कुशल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10अक्तूबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी • भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया • डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया • शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की

चंडीगढ़

सिलक्यारा पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- यह आपदा के साथ लड़ाई है, सब मिलकर जीतेंगे

November 20, 2023 06:52 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 19 नवंबर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग फंसे मजदूरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सुरंग के अंदर फंसे लोगों की चिंता है। उन्हें बाहर निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है। यह आपदा के साथ लड़ाई है, जिससे मिलकर जीतेंगे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। हिमालय में मिट्टी की प्रोफाइल एक जैसी नहीं है।

अभी सुरंग के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए छह प्लान पर काम किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के ऐसे विशेषज्ञ जो सुरंग निर्माण में विशेषज्ञता रखते हैं, उन्हें भी बुलाया गया है। अंदर फंसे लोगों को खाना और दवाएं भी पहुंचाई जा रही हैं। उनके रेस्क्यू के लिए सुरंग के ऊपर और दाएं व बाएं से भी ड्रिलिंग शुरू की जा रही है।

 रेलवे से लेकर आईआईटी के विशेषज्ञों की मदद

हिमालयी भूभाग में मिट्टी की प्रोफाइल विविधता भरी है। कहीं पर मिट्टी मुलायम और कहीं पत्थर व कठोर चट्टाने भी हैं। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू हुई थी, लेकिन बाद में आगे किसी कठोर वस्तु के आने से ड्रिलिंग नहीं हो पाई। सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेलवे से लेकर ओएनजीसी, आईआईटी के विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा अमेरिकी ऑगर मशीन के इंजीनियर्स से भी मदद ली जा रही है। बैकअप में एक और मशीन रखी गई है।

हिमालय का भूगर्भ चुनौतीपूर्ण हैं
उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों को बचाने लिए दिन व रात काम किया जा रहा है। हिमालय का भूगर्भ चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन अंदर फंसे लोगों को बचाने में जरूर सफलता मिलेगी। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक मोहम्मद अहमद, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री स्वराज, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, यमुनोत्री संजय डोभाल, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, आदि रहे।

 ऑगर मशीन का विकल्प सबसे अच्छा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऑगर मशीन के कंपन के कारण और ज्यादा भूस्खलन की बात कही जा रही थी। लेकिन, ऑगर मशीन से ड्रिलिंग ही सबसे अच्छा विकल्प है। जिससे अंदर फंसे लोगों तक सबसे जल्दी पहुंचा जा सकता है। ऑगर मशीन से पाइप अंदर जाएंगे। जिससे अंदर फंसे लोग बाहर आ जाएंगे।

घटना के कारणों तकनीकी समिति करेगी जांच
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नितिन गडकरी ने कहा कि सुरंग का अचानक बीच में से गिर जाना चिंता का विषय है। सुरंग में कंक्रीट का काम चल ही रहा था, जो कि 80 मीटर तक हुआ है। इस घटना के तकनीकी कारणों की जांच के लिए राज्य के साथ केंद्र की ओर से अलग से तकनीकी समिति गठित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया

डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss