Saturday, October 10, 2026
BREAKING
• फाइलों से आजादी: डीईपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी और कुशल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10अक्तूबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी • भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया • डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया • शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की • आयुष सेवा क्षेत्र के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत; कई प्रमुख क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक

चंडीगढ़

हूती विद्रोहियों ने तुर्की से भारत आ रहे जहाज को किया हाईजैक, इजरायल का समझा निकला ब्रिटेन का

November 20, 2023 06:55 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

तेल अवीव, 19 नवंबर: इजरायल और हमास के युद्ध के बीच अब यमन के हूती विद्रोही खुल कर सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब की मीडियो के मुताबिक यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में 25 क्रू मेंबर वाले एक जहाज पर कंट्रोल कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज इजरायल का है। लेकिन इसे लेकर इजरायल का अलग ही दावा सामने आया है। इजरायल का कहना है कि जिस जहाज पर हूती विद्रोहियों ने कब्जा किया है वह उनका नहीं बल्कि तुर्की का है।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक ट्वीट में कहा, 'दक्षिण लाल सागर में यमन के पास हूतियों की ओर से कार्गो शिप का अपहरण वैश्विक स्तर पर एक बेहद गंभीर घटना है। यह एक ऐसा जहाज है, जिस पर एक भी इजरायली नहीं है। यह जहाज अंतर्राष्ट्रीय नागरिक दल के साथ तुर्की से भारत के लिए रवाना हुआ था।' रिपोर्ट के मुताबिक जहाज का नाम गैलेक्सी लीडर है।

क्या इजरायल का है जहाज?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज पर बहामा का झंडा लगा हुआ था। यह जहाज ब्रिटिश कंपनी के रजिस्ट्रेशन वाला है। इसका आंशिक स्वामित्व इजरायली टाइकून अब्राहम अनगर (Abraham Ungar) के भी पास है। वर्तमान में यह एक जापानी कंपनी को लीज पर दिया गया है। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास ने आतंकी हमला किया था, जिसके बाद लगातार इजरायल की ओर से गाजा पर बम बरसाए जा रहे हैं। हूती लगातार इजरायल का विरोध कर रहे हैं। जहाज पर यूक्रेन, बुल्गारिया, फिलीपींस और मैक्सिको का चालक दल है।

पहले ही दी थी धमकी

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इजरायली जहाजों को लेकर धमकी जारी की थी। इसके कुछ घंटे बाद अपहरण हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने कहा था कि वह इजरायली कंपनियों के स्वामित्व वाले या उनकी ओर से चलाए जाने वाले जहाजों को निशाना बनाएंगे। इसके अलावा इन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि जिस भी जहाज पर इजरायल का झंडा लगा होगा, वह आग की चपेट में आ जाएंगे। हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता ने सभी देशों से ऐसे जहाजों पर काम करने वाले अपने लोगों को पास बुलाने को कहा था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया

डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss