मेष
भूमि सम्बन्धित मामलों में अड़चन आने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। लोग आपको धोखा दे सकते हैं।
वृषभ
मनोरञ्जन के साधनों में रुचि लेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम-सम्बन्धों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद सन्तुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे।
मिथुन
परिवार में थोड़ी काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
कर्क
व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित करना पड़ेगा। बनते हुये कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आध्यात्मिक चिन्तन को आप काफी समय देंगे। छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह
आज का दिन अपनों के बीच शान्ति से बितायेंगे तो बेहतर होगा। अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन सम्बन्धी निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज रुक सकता है।
कन्या
दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजनायें सफल होगी। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृश्चिक
कारोबार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। खाँसी-जुकाम के कारण परेशानी होने की सम्भावना है। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी क्षमताओं और योग्यता पर सन्देह न करें।
धनु
धन लाभ के नये मौके मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। घर बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की सम्भावना है।
मकर
अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।
कुम्भ
कार्यक्षेत्र में स्टाफ को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें। यदि सर्दी-खाँसी से पीड़ित हैं तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिये। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं।
मीन
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।