मेष
आज गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आज गलत अफवाहों की चपेट में आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी।
वृषभ
पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आयेगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। धन सम्बन्धी चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में आपके सम्पर्क मजबूत होंगे।
मिथुन
परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क
युवा जोड़े अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। अपने खर्चों पर नियन्त्रण बनाकर रखें। परिवार और काम के बीच सन्तुलन बनाने में सफल रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कमीशन सम्बन्धी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमीजन के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा।
सिंह
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। गृहस्थ जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है।
कन्या
यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेन्ट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिये। आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। रिश्तों को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे।
तुला
पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमीजन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेना चाहते हैं तो आज दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं।
वृश्चिक
जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है। रिश्तों को लेकर समस्या का समाधान होगा। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
धनु
आपकी दिनचर्या काफी अनुकूल रहने वाली है। बच्चों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। प्रेमीजन से झूठ न बोलें। बुजुर्ग जातकों को सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।
मकर
आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिये। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों की सफलता से गर्व का अनुभव करेंगे। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। माता के सुख में वृद्धि होगी।
कुम्भ
आपका पूरा ध्यान करियर में लगेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नये पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं। बॉस आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं।
मीन
व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके मुख-मण्डल पर प्रसन्नता के भाव रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपको तनाव से दूर रहने के लिये योग और ध्यान की आवश्यकता है। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे।