Friday, May 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा रजत पदक से अलंकृत

November 28, 2023 08:26 PM

समापन समारोह में हरियाणा को स्वच्छता श्रेणी में प्रदान किया गया यह पदक

 व्यापार मेला आयोजन के इतिहास में हरियाणा को पहली बार मिला पुरस्कार

दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 28 नवंबर: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वच्छ मंडप (राज्य) श्रेणी में हरियाणा को रजत पदक से अलंकृत किया गया है। व्यापार मेला प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया गया था। मेले के समापन समारोह में केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत गठित भारतीय व्यापार प्रोत्साहन संगठन के चेयरमेन एवं प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप सिंह खरोला ने हरियाणा को रजत पदक प्रदान किया। हरियाणा की ओर से ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा के महाप्रबंधक श्री अनिल चौधरी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। 

व्यापार मेला में इस बार हरियाणा मंडप आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंडप में हरियाणा की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों के साथ - साथ आधुनिक तकनीक के सहारे प्रगति के पथ पर अग्रसर प्रदेश की तस्वीर दिखाई गई थी। इसमें व्यापार और वाणिज्य से लेकर खेलों में प्रदेश की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। हरियाणा की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन के माध्यम से दिए गए श्रीमद्भागवत गीता में निहित ‘कर्म’ के संदेश को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। लगभग 600 वर्ग मीटर में बनाए गए मंडप में कुल 51 स्टॉल लगाए गए। पूरे क्षेत्र का समुचित उपयोग करते हुए प्रदेश में निर्मित वस्तुओं का सही ढंग से प्रदर्शन करने के साथ - साथ स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दिया गया। केंद्र सरकार के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के संदेश को आगे बढ़ाने में हरियाणा बहुत से मायनों में सफल रहा है और इसी की झलक हरियाणा मंडप में देखने को मिली। 

इन्हीं प्रतिमानों से प्रभावित होकर जूरी ने हरियाणा मंडप को स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार के लिए चुना और व्यापार मेला के समापन समारोह में सोमवार सांय हरियाणा को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से अलंकृत किया गया। मंडप में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के संदेश प्रदर्शित किए गए जो राज्य सरकार के विजन के परिचायक हैं। पिछले 9 वर्षों में हरियाणा में आई डिजीटल और औद्योगिक क्रांति को भी मंडप में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया। सरकार की स्टार्टअप पॉलिसी की झलक भी विभिन्न उत्पादों के माध्यम से देखने को मिली। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के युवाओं द्वारा बनाई गई ई - साइकिल मेले में आकर्षण का केंद्र रही। 

इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद जैसे आंवला से निर्मित उत्पाद, हर्बल प्रोडक्ट, बासमती चावल, हथकरघा उत्पाद, अचार, मुरब्बा, जूतियां, मानसिक शांति के उपाय बताने वाला फरीदाबाद का ध्यान कक्ष, सहकारिता आंदोलन की प्रगति के पर्याय बने हैफेड और वीटा के स्टॉल आगंतुकों को अपनी ओर खींच रहे थे। एक स्टॉल पर वेस्ट मैटिरियल अर्थात् खराब हो चुकी वस्तुओं का इस्तेमाल करके इको फ्रेंडली तस्वीरें भी बनानी सिखाई जा रही थी।   इन तस्वीरों को बनाने का लाइव प्रदर्शन भी मंडप में किया गया। 

व्यापार मेले में जहां एक ओर हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया वहीं, दूसरी ओर यह दर्शाया गया कि हरियाणा हज़ारों सालों से व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रदेश की संस्कृति व परंपरा से आगंतुक बहुत प्रभावित दिखे। प्रवेश द्वार के सामने ही हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में प्रचलित रही चौपाल - परंपरा को दर्शाया गया जहां पर ग्राम सभा के लोग समूह में बैठकर अपने गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करते हैं और यहां आपसी विवादों का भी निपटारा सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जाता है। हिसार जिला के राखीगढी में मिले सिंधुघाटी सभ्यता से जुड़े 7 हजार साल से भी पुराने साक्ष्य दर्शाते हैं कि यहां लोग आदिकाल से ही व्यापार करते आए हैं। उन्नति की गाथा लिखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मौजूदा प्रदेश सरकार ने पिछले 9 वर्षों के दौरान ‘बिजनेस फ्रेंडली‘ नीतियां लागू करके व्यापार को बढावा दिया है। इसके परिणामस्वरूप हरियाणा विदेशी निवेशकों के लिए पहली पसंद बन गया है। सरकार की व्यापार हितैषी नीतियों के उत्साहजनक परिणाम आए जिनको व्यापार मेले में हरियाणा मण्डप में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया। 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट, सीएम सैनी के सभी कार्यक्रम रद्द

"मुख्यमंत्री के आदेश: 31 जुलाई तक पूरी होंगी हरियाणा की 5500 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग!"

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!

हरियाणा में शुरू हुआ हाई स्पीड नमो भारत कॉरिडोर, 37 मिनट में यात्रा करेगा गाजियाबाद से गुरुग्राम!"

"कौशल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव, डॉ. राज नेहरू को मिला प्रतिष्ठित सम्मान!"

"हरियाणा के कॉलेजों में शुरू हुआ बड़ा सड़क सुरक्षा अभियान, छात्रों को मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं!"

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान, गीता के उपदेशों से मिलेगा वैश्विक पहचान

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

पंजाब की जनता ने खोला मोदी के नेतृत्व में प्रगति का राज! मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा बयान!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

11 लाख रुपये का योगदान! देश भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए किया ऐतिहासिक समर्थन!

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

प्रदेश में गौशालाओं को कभी मिलता था दो करोड़ बजट, वर्तमान सरकार ने बढाकर किया 500 करोड़ - डॉ अरविंद शर्मा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss