Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
बेंजामिन नेतन्‍याहू होंगे गिरफ्तार? आईसीसी जारी कर सकती है अरेस्‍ट वारंट, ऐक्‍शन में आया इजरायल वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई परिसर की सिक्योरिटी, एक्टिव हुईं जांच एजेंसियां HP Board 12th Result 2024: बेटियां फिर अव्वल, परिणाम में पिछड़े सरकारी स्कूल सचेत रहें... तापमान में बदलाव से बिगड़ रही सेहत दैनिक राशिफल 01मई, 2024 Israel Hamas War: अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा हरियाणा लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, किले जैसे होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्ज छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत:खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप; मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें दैनिक राशिफल 30अप्रैल, 2024

हरियाणा

नूंह जिले में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र- संजीव कौशल

February 10, 2024 06:53 AM

एच.ए.यू. ने विकसित की गेहूं व सरसों की नई किस्में

दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 9 फरवरीःहरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के तिलहन वैज्ञानिकों ने हाल ही में सरसों की दो नई किस्में आरएच-1424 और आरएच-1706 विकसित की हैं। इसके अतिरिक्त, गेहूं की एक नई किस्म डब्ल्यूएच-1402 भी विकसित की गई है, जो दो सिंचाई और मध्यम उर्वरकों में अधिक उपज देती है।

मुख्य सचिव आज यहां विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड की 275वीं बैठक में भाग ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि ये किस्में उच्च उपज देने वाली और तेल सामग्री से भरपूर होंगी। ये किस्में देश के सरसों उत्पादक राज्यों में तिलहन उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक होंगी। इसके अलावा, वैज्ञानिकों ने हरियाणा सहित पंजाब, दिल्ली, जम्मू और उत्तरी राजस्थान के सिंचित क्षेत्रों में समय पर बुआई के लिए सरसों की एक और उन्नत किस्म आरएच-1975 भी विकसित की है।

श्री संजीव कौशल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने गेहूं की एक नई किस्म डब्ल्यूएच-1402 विकसित की है, जो दो सिंचाई और मध्यम उर्वरक में अधिक उपज देती है। इस किस्म की पहचान भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के लिए की गई है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं। इस किस्म की औसत उपज 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और अधिकतम उपज मात्र दो सिंचाई में 68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो सकती है। इस 1402 किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर रेतीले, कम उपजाऊ तथा कम सिंचाई वाले क्षेत्रों के लिए विकसित किया गया है। विश्वविद्यालय ने पिछले 3 वर्षों में 44 किस्मों का विकास और पहचान की है।

श्री संजीव कौशल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक मिलेट्स एवं जैव अपघटन पर बेहतर कार्य करें। साथ ही, अर्बन फार्मिंग तथा इन्क्यूबेशन सेंटर पर भी अध्ययन करें ताकि किसानों को इनका अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मिलेट्स नागरिकों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें आयरन, प्रोटीन एवं फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसलिए मिलेट्स न्यूट्रीशन क्वालिटी डिलिसियस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नूंह जिले के गांव छपेड़ा गांव में   कृषि विश्वविद्यालय का एक नया कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। इस केन्द्र के खुलने से इस क्षेत्र के विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिल सकेगा।

विश्वविद्यालय के वी.सी. बी. आर. कम्बोज ने कहा कि विश्वविद्यालय के बाजरा अनुभाग को बाजरा फसल में उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सरसों अनुसंधान और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के बाजरा अनुभाग को लगातार दूसरी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

श्री कम्बोज ने कहा कि कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में माइक्रोप्रोपेगेशन और डबल हैप्लोइड उत्पादन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रयोगशाला केंद्र में लगभग 20 लाख उच्च गुणवत्ता वाले, रोग मुक्त और आनुवंशिक रूप से समान पौधों का निर्माण किया जा सकेगा। इसके अलावा मधुमक्खी पालन के साथ कृषि और गैर-कृषि परिवारों के लिए आय और रोजगार सृजन के लिए मधुमक्खी पालन उद्योग के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से सहयोग लिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की मधुक्रांति योजना का उद्देश्य वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन और विविधीकरण को अपनाकर स्थायी आर्थिक और पोषण सुरक्षा प्राप्त करना है।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल के अलावा बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा