Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024

April 27, 2024 08:10 AM

मेष

अपने सिद्धान्त को लेकर जड़ व्यवहार रखने से हानि हो सकती है। आज आप इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ कड़वाहट हो सकती है। नया कारोबार आज शुरू न करें। छात्र नये अनुभव और ज्ञान को सीखने में रुचि लेंगे।

वृषभ

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखना चाहिये। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। हर कार्य में जल्दबाज़ी और लापरवाही से बचना चाहिये। फोन और इन्टरनेट पर कुछ समस्या हो सकती है। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये।

मिथुन

व्यापार में आप बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपको काम करने में आसानी में होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त होगा। आज आप घर की मरम्मत से जुड़े कार्य कर सकते हैं।

कर्क

किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय रहते आप अपना काम पूर्ण करने का प्रयास करें। पिता के मार्गदर्शन से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह

महत्वपूर्ण कार्यों में रोक लगने की आशंका है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में अशान्ति का माहौल हो सकता है। बच्चों पर गुस्सा निकालने से बचें। आज आपको तनाव से बचने के लिये योगाभ्यास अवश्य करना चाहिये।

कन्या

कारोबार में सावधानी पूर्वक निवेश करें। कड़वे वचन बोलने से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाये रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। आज आपको सन्तान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। श्वास के रोग परेशान कर सकते हैं।

 तुला

कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जायेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। अपने करियर को लेकर नयी योजना बनायेंगे।

वृश्चिक

आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी पर भी बहुत भरोसा न करें। रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें। धार्मिक कार्यक्रम में आप भाग ले सकते हैं।

धनु

आपकी कार्यशैली में सुधार आयेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। अपनों से बड़ों का सम्मान करें। आप आज नया ज्ञान सीखने का प्रयास करेंगे। बाहरी विवादों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

मकर

नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन सही नहीं है। स्वजनों की अनदेखी के कारण आपको बुरा लगेगा। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। भाग्य आज आपका साथ नहीं दे रहा है। इसीलिये आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिये।

कुम्भ

परिवार के लोगों को आज आप उपहार दे सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। बच्चों के साथ आज बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

मीन

नये प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिये अच्छा दिन है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के जिद्दी व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अटके हुये काम समय पर पूर्ण होंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

Have something to say? Post your comment