Thursday, April 25, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-20 जून 2021(आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

June 20, 2021 06:10 AM

मेष

अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं।

वृष

किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा।

मिथुन

बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हांथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें।

कर्क

इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। ये धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।

सिंह

ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। पर्यटन के लिये टिकट बुकिंग कर सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये।

कन्या

व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

तुला

आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। काम को लेकर लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

वृश्चिक

व्यापार में परेशानी हो सकती है। अहम् की भावना के कारण नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में आत्मीयता बढ़ेगी। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा।

धनु

आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

मकर

नये घर या जमीन खरीद सकते हैं। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यवसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान के प्रति गौरवान्वित महसूस करेंगे। रिश्तों में प्रेम भावना का विकास होगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर हैगा।

कुंभ

पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। बारिश में भीगने से बचें। अपने खर्चे नियन्त्रित रखें।

मीन

मान-अपमान का भय रहेगा। पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाँकी दिनचर्या अनुशासित रखें। ओवर थिंकिंग करने से आपको बचना चाहिये।

Have something to say? Post your comment