Tuesday, April 23, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-21 जून 2021(आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

June 21, 2021 06:09 AM

मेष

नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन बेहद शुभ रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ प्राप्त होगा।

वृष

आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहे इसका ध्यान रखें। आज आपको दौड़धूप काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में सब लोग एक साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। आपके मन में बहुत सारे सवाल रहेंगे जिसके जवाब के लिये आपको काफी धैर्य रखना होगा।

 मिथुन

कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके प्रति नकारात्मक भाव रख सकता है। आज आपको काफी गुस्सा आ सकता है। बच्चों को ज्यादा डांटने के बजाय उन्हें प्रेम से कोई बात समझायें।

 कर्क

यात्रा से आपको काफी अच्छा मिल सकता है। व्यवसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पेट में कब्ज की समस्या होने की आशंका है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियन्त्रण बनाये रखें। मनोरञ्जन और फिल्मों आदि में आप काफी रुचि ले सकते हैं।

सिंह

मित्रों की सहायता से व्यापार में लाभ हो सकता है। आप जिस कार्य के लिये काफी समय से प्रयास कर रहे थे उसे पूरा कर सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ आपको काम करना चाहिये। अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

 कन्या

दवाइयों और स्वास्थ्य आदि को लेकर लापरवाही न करें। आपकी सलाह लोगों के लिये काफी सहायक रहने वाली है। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। ऑफिस में आपका दिन सामान्य रहेगा।

तुला

शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जायेंगे। आपके अपने लक्ष्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपका पूर्ण प्रभाव रहेगा। सन्तान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। करियर को लेकर सावधान रहें।

 वृश्चिक

आप काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे। बिजनेस पार्टनर्स पर आँख मूंदकर ज्यादा भरोसा न करें। दूसरों पर आपको अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिये। घरेलू समस्याओं को दूसरों के सामने व्यक्त न करें। लोग इसका मज़ाक बना सकते हैं। तेज सिरदर्द हो सकता है।

धनु

आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। ज्यादातर मामलों के लिये आज दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है।

मकर

कारोबार की जटिल समस्या भी आज हल हो सकती है। दोपहर तक कुछ सोच-विचार में रहेंगे। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

 कुंभ

कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न और उत्साह से भरपूर रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य कम हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुये लोगों की आय बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान शब्द चयन में सावधानी रखें। आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं।

मीन

विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों से आहत हो सकते हैं। सबके प्रति सौम्य और सहज व्यवहार रखें। यदि आप शॉपिंग करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बारिश में भींगने से बचें।

Have something to say? Post your comment