Thursday, April 25, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-22 जून 2021(आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

June 22, 2021 05:08 AM

मेष

आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। व्यवसाय में आपको कुछ आवश्यक फेरबदल करने पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपनी मनोवृत्ति हमेशा सकारात्मक रखें। सभी कार्यों को अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है।

वृष

किसी महत्वपूर्ण योजना पर धन खर्च कर सकते हैं। परिवार की ज़िम्मेदारी का ध्यान रखें। लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। ऑफिस में सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम को सम्मान मिलेगा। घर की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे।

मिथुन

परिजनों के साथ शॉपिंग कर सकते हैं। फाइनेंस सम्बन्धित गतिविधियों में आ रहा व्यवधान दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

विद्यार्थी वर्ग को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में आप काफी समय देंगे। बच्चों की संगत और उनकी परवरिश को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। व्यापार में नये साझेदार जुड़ने के योग बन रहे हैं। घर में कलह का माहौल हो सकता है। बुजुर्ग लोगों की राय की अवहेलना न करें। आय में कमी होने की आशंका है। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है।

कन्या

प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों की प्रशंसा प्राप्त होगी। नयी जमीन खरीद सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी साख में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग आपके टारगेट को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे।

तुला

समय का उचित प्रयोग करेंगे। अपनी प्रतिभा को समाज के सामने सिद्ध करेंगे। व्यस्तता के बावजूद सुकून और आनन्द का अनुभव करेंगे। परिवार में एकता और आपसी सामंजस्य काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में टीमवर्क का उत्तम उदाहरण पेश करेंगे।

वृश्चिक

आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संचित धन का व्यापार में प्रयोग कर सकते हैं। इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता की पूर्ण सम्भावना है। अध्यात्मिक उन्नति के लिये समय उत्तम है। किसी वरिष्ठ महिला सहकर्मी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

धनु

कार्यक्षेत्र में आपको आकस्मिक परिवर्तन हो सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। शरीर में थकावट होने की आशंका है। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। अनावश्यक खर्चों में तत्काल प्रभाव से नियन्त्रण लाने का प्रयास करें।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपको बदलाव करने की आवश्यकता है। भविष्य की योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ

रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। कर्मचारियों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। इच्छित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। इंजीनियर्स को आज काफी मेहनत करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

मीन

आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। किसी की चुगली न करें। कारोबार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। खानपान को सन्तुलित रखें।

 

Have something to say? Post your comment