Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-25 जून 2021(आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

June 25, 2021 06:31 AM

मेष

व्यवसायिक परेशानियों का निवारण होगा। आपको विरोधियों से परेशान हो सकते हैं। गुस्से और तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आपको ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष

जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सामंजस्य रहेगा। भोजन और आराम समय पर अवश्य लें। नये रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। घर में नये अतिथियों के आने से थोड़ी असहजता की स्थिति निर्मित होगी। पुराने मामलों पर ज्यादा ज़ोर न दें।

मिथुन

आपको खानपान पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपके मूड में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क

आपका मूड सुबह से बहुत ही अच्छा रहेगा। दार्शनिक चिन्तन में मन लगेगा। चुनौतियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। सरकारी काम आसानी से पूर्ण हो जायेगा। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा।

सिंह

जॉब में आपको नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती है। पेट में जलन की समस्या होने की सम्भावना है। प्रणय सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। घर में धार्मिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा होगी। बुरी आदतों को सुधारने का प्रयास करें।

कन्या

किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मिठास का भाव रहेगा। बच्चों के साथ आप बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। जल्दबाज़ी में कोई भी काम न करें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार बेहद मृदु रहेगा। दाम्पत्य सुख का आनन्द लेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। आपके परामर्श से लोगों के कठिन काम भी आसानी से हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को किसी के ऊपर न थोपें।

वृश्चिक

अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। आपको मित्रता के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारी भी आपकी सहायता करेंगे।

धनु

साहस और धैर्य के साथ आपको काम करना चाहिये। सन्तान के करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करेंगे।

मकर

मन में उदासी का भाव पनप सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण आप बड़ी व्यवहारिक चूक कर सकते हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा बनायें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। अपना व्यवहार सन्तुलित रखें।

कुंभ

आपके ऊपर काम की काफी ज़िम्मेदारी रहेगी। नयी जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता रहने की सम्भावना है। प्रेमी जोड़ों के मध्य परस्पर आकर्षण भाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी।

मीन

काफी दिनों से रुका हुआ काम आज आसानी से पूर्ण हो जायेगा। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र का व्यवधान दूर होगा। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से भाग्यशाली रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment