Thursday, April 25, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

चंडीगढ़

किसान आंदोलन का असरः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पंचायत चुनाव में भाजपा का नहीं खुला खाता, RLD को मिली संजीवनी

May 04, 2021 06:59 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 3 मईः मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का पंचायत चुनाव में साफ असर दिखा। भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं रालोद को संजीवनी मिली। बसपा, सपा के प्रति भी मतदाताओं का झुकाव दिखा। मेरठ में मवाना-हस्तिनापुर, दौराला में भाजपा का खाता भी नहीं खुला। अन्य इलाकों में भी कांटे की टक्कर है। वैसे जिला पंचायत के चुनाव में साफ दिख रहा है कि आम लोग सत्ता से नाराज हैं। पहली बार भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद ने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की। यह दलगत घोषणा भाजपा के लिए ठीक नहीं रही। 

मेरठ जिले में ही जिला पंचायत की सभी 33 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे। वहीं रालोद और सपा ने 23-23 प्र्त्याशी उतारे। बसपा ने भी इतने ही उतारे। अब तक घोषित छह नतीजों में सपा और रालोद ने तीन-तीन सीटें जीत ली हैं। मतगणना के रुझानों के अनुसार मेरठ में 33 वार्डों में से भाजपा की अब तक छह सीटों पर बढ़त है। वहीं नौ सीटों पर रालोद, छह सीटों पर सपा, चार सीटों पर बसपा समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अन्य में निर्दलीय आगे हैं। 

इसी तरह स्थिति सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ और बिजनौर में भी है। सहानपुर में इस बार भाजपा फायदे में दिख रही है, जबकि बसपा और कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। 49 सीटों में से भाजपा छह पर जीत चुकी है और 10 पर आगे चल रही है, जबकि पिछली बार छह सीटें ही थीं।

शामली में रालोद ने भाजपा को लगभग घुटनों पर ही ला दिया है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश राज्यमंत्री के गृह जनपद के होने के बावजूद 19 सीटों में 8 सीटों पर रालोद जीत दर्ज करा चुकी है, जबकि भाजपा मात्र 6 सीटों पर सिमट गई है। इसके अलावा सात निर्दलीय भी जीत की ओर हैं।

बुलंदशहर में भाजपा 10 सीटें लेकर आगे जरूर है लेकिन बागियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग सात सीटें जीती हैं। वहीं बसपा 6, सपा और रालोद 4-4 सीटों पर आगे चल रही हैं। मुजफ्फरनगर में भीम आर्मी के चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने तीन सीटें जीतकर चौंका दिया है। भाजपा के 13 प्रत्याशी जीत की ओर हैं। रालोद का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष की पत्नी भी चुनाव हार गईं। बसपा चार सीट पर आगे हैं। 

हापुड़ में किसान आंदोलन का असर दिखाई दे रहा है। यहां बसपा फाइट में दिख रही है। 19 वार्ड में बसपा 3, भाजपा केवल 2, सपा 2 वार्ड में आगे चल रही है। बागपत में रालोद-भाजपा में  कड़ी टक्कर है। 20 वार्ड में अभी तक एक रालोद, एक भाजपा, एक बसपा तो कई पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। घोषणा अभी किसी भी सीट पर नहीं हुई है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक