Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा जर्मनी के खि़लाफ़ शानदार जीत हासिल करने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई

August 06, 2021 07:24 AM
सिटी दर्पण ब्युरो, पंजाब, 5 अगस्त: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज टोक्यो ओलम्पिक-2020 के हॉकी के कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ओलम्पिक में हुए रोमांचक मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता है जो पूरे मुल्क के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल हैं। इस शानदार उपलब्धि स्वरूप भारतीय टीम ने 41 वर्षों बाद विजेता मंच पर फिर से कदम रखा है जिस कारण हॉकी में कांस्य पदक हासिल करना हमारे लिए स्वर्ण पदक जितनी ही अहमियत रखता है। भारतीय टीम को बधाई।’’
मुख्यमंत्री ने ख़ुशी के पल साझा करते हुए कहा कि समूची टीम ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ देश वासियों और पंजाबियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उम्मीद ज़ाहिर की कि वह दिन अब दूर नहीं, जब हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी समय के बीतने के साथ खोई हुई शान फिर से हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शुरुआत हो चुकी है।
हॉकी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भरोसा ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम भुवनेश्वर में होने वाले विश्व हॉकी कप-2023 और पैरिस के ओलम्पिक 2024 में मैडल का रंग निश्चित तौर पर बदलेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जर्मनी के विरुद्ध भारत की अनूठी उपलब्धि निश्चित तौर पर टीम के साझे यत्नों का परिणाम है, हालाँकि, यह पंजाब के लिए भी गौरव के पल हैं क्योंकि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा रुपिन्दरपाल सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, सिरमनजीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण पाठक सहित 11 खिलाड़ी पंजाब के सपूत हैं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि टीम के अन्य सदस्यों ख़ासकर भारतीय गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश ने मुल्क के लिए कांस्य पदक जीतकर लाने में गज़़ब का प्रदर्शन किया है।
जि़क्रयोग्य है कि वर्ष 1928 से 1980 तक ओलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी का सुनहरा युग रहा है जिस दौरान भारत ने आठ स्वर्ण पदक, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किये थे। आज के कांस्य पदक के साथ ओलम्पिक में मैडलों की संख्या 12 तक पहुँच गई है। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम वर्ष 1975, 1973 और 1971 के हॉकी विश्व कप में क्रमवार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी जीत चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब समाचार

पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी

पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी

लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी

लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी

मार्कफैड के एम.डी. द्वारा खन्ना की अनाज मंडी में गेहूँ के खरीद कार्यों का निरीक्षण

मार्कफैड के एम.डी. द्वारा खन्ना की अनाज मंडी में गेहूँ के खरीद कार्यों का निरीक्षण

मुख्य सचिव ने गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और मौसम से खराब हुयी फसल का जायज़ा लिया

मुख्य सचिव ने गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और मौसम से खराब हुयी फसल का जायज़ा लिया

अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव

अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव

4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

पूर्व अकाली MLA टीनू ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस में समर्थकों सहित थामी झाड़ू, जालंधर से उम्मीदवार संभव!

पूर्व अकाली MLA टीनू ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस में समर्थकों सहित थामी झाड़ू, जालंधर से उम्मीदवार संभव!

पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा

पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा

डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की

डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की

विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार