Thursday, April 25, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-10 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 10, 2021 05:47 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। जॉब में आपका मन लगेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के समय मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी।

वृष

व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में आपका समय बर्बाद कर सकते हैं। नयी योजनाओं में सफलता देर से मिलेगी। मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी।

मिथुन

परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वादा आप पूरा कर सकते हैं।

कर्क

विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं।

सिंह

छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे।

कन्या

यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें।

तुला

जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के लिये बहुत शुभ समय है। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

कच्चे माल के व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं।

धनु

कुछ कठिन काम आसानी से और अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा।

मकर

पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं। दूसरों के भले की सोचेंगे।

कुंभ

व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

मीन

आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले सकते हैं। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment