Thursday, March 28, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-11 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 11, 2021 06:48 AM

मेष

बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मन में विचारों की भरमार रहेगी। बुरी संगत से आपको दूर रहना चाहिये। यदि यात्रा के लिये जा रहे हैं तो सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें।

वृष

धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। समय पर नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड से आपको धन लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ मनमुटाव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी।

मिथुन

किसी बड़ी कम्पनी से डील हो सकती है। प्रतिद्वन्द्वियों से सीधे भिड़ने से बचें। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या होगी। अपनी गलतियों का ठीकरा किसी पर न फोड़ें।

कर्क

कोई बहुप्रतीक्षित कार्य आज शुरू हो सकता है। घरेलू कार्य में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। नयी सम्पत्ति की खरीदी करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके मृदु व्यवहार की प्रशंसा होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

सिंह

सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी विचारधारा से सहकर्मी असहमत हो सकते हैं।

कन्या

जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। दोपहर के बाद आपके रुके हुए कार्य प्रगति में बदल सकते हैं। आपको व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिये। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे।

तुला

अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। हास्य-विनोद आपको सँभल कर करना चाहिये। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में बड़ी डील को लेकर सावधानी रखें। बड़ों की सलाह पर विचार करने से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

सम्पत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। न्यायिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। IT और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

धनु

फाइनेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय मिलने वाले हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। गर्मी की वजह से एलर्जी की समस्या होगी। दूसरों के पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करें। चिकित्सकों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मकर

बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े व्यवसायों में अच्छा धन लाभ होगा। एंटिक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।

कुंभ

अपने अहंकारी स्वभाव पर नियन्त्रण रखें। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होने की सम्भावना है। जॉब के दौरान अनमने से रहेंगे। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें।

मीन

समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यवसायिक निवेश से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। इंटरव्यू में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। रुका हुआ सरकारी काम शुरू होने के योग बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment