Tuesday, April 23, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-12 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 12, 2021 06:48 AM

मेष

नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रुओं के षड्यन्त्र विफल हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। किन्तु झूँठ बोलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी।

वृष

बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। बुद्धिमान जनों का सानिध्य प्राप्त होगा। सम्पत्ति को लेकर हो रहे विवादों का निपटारा होगा। अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें। धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं।

मिथुन

व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिन्ता रहेगी। ऑफिस में काम की अधिकता हो सकती है। टूटे हुए सम्बन्धों को दोबारा जोड़ने के अवसर प्राप्त होगी। सम्पत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानी पूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

कर्क

सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना हर काम बारीकी और सफाई से करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकता है। धन सम्बन्धी परेशानियों का निराकरण हो सकता है। प्रियजनों के सम्बन्ध में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह

पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यापार के लिये उधार लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे।

कन्या

घर में मौजमस्ती का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा समय बितायेंगे। आय में वृद्धि होने से काम में मन लगा रहेगा। ग्राफिक्स और उन्नत तकनीक पर कार्यरत लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला

बारिश में भीगने से बचें। मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा भंग न करें। अनचाहे खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता के राह खोल सकती है।

वृश्चिक

सूझबूझ से मुश्किल डील आसानी से अर्जित कर लेंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी योग्यता का बखूबी लाभ उठायेंगे। आपकी निष्ठा और कार्यक्षमता लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी। छोटे व्यापारियों के लिये दिन काफी अच्छा है।

धनु

जीवनसाथी और बच्चों के प्रति आज दिन समर्पित रहेगा। बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस काम समय पर पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सौन्दर्य और रोमांस को लेकर कम उत्साह रहेगा। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

मकर

दूसरों के प्रभाव में आकर अपने निर्णयों को प्रभावित न करें। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। मन में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। बड़ी कम्पनी में जॉब कर रहे लोग अपनी नौकरी से असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपको घर पर आराम करना चाहिये।

कुंभ

किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आपके स्वाभिमान को चोट लग सकती है। किन्तु हर स्थिति में अपना धैर्य बनाये रखें। बिना किसी झिझक से अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें। आज आपको बाहर का भोजन करने से भी बचना चाहिये। सादा और सात्विक आहार ही लें।

मीन

पुराने दोस्तों के साथ इन्टरनेट पर मुलाक़ात हो सकती है। नये और प्रभावी सम्बन्ध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

Have something to say? Post your comment