Tuesday, April 23, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-13 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 13, 2021 06:51 AM

मेष

विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। निसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी।

वृष

कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है।

मिथुन

आप कला में रुचि ले सकते हैं। नये दोस्त बनने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में सुधार होने की सम्भावना है।

कर्क

आईटी से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ प्राप्त होगा। कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सँभाल कर रखें। नकदी की समस्या दूर होने की सम्भावना है।

सिंह

परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। हर समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें।

तुला

गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। स्वयं द्वारा बनाये हुए नियमों और सिद्धांतों की स्वतः अवहेलना न करें। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन सम्बन्धी परेशानियों में घिरे रहेंगे। दिन की शुरुआत में आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब को लेकर बड़े ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

धनु

व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिये परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा। पाचन तंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं।

मकर

आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिये।

कुंभ

गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो तो उसे बिल्कुल न करें। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नये विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में शंका की भावना न पनपने दें।

मीन

साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुँवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सन्तान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे।

Have something to say? Post your comment