Saturday, May 11, 2024
BREAKING
अमेरिका किलर यार्स मिसाइल, S-400 मिसाइल... रूस ने निकाली विक्‍ट्री डे परेड, पुतिन ने दुनिया को दिखाई ताकत टर्मिनेशन लेटर वापस, एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू की हड़ताल खत्‍म केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माना, राज्यों में जांच के लिए भेजते हैं सीबीआई दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत! आज से कूल-कूल होगा मौसम, बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना दैनिक राशिफल 11 मई, 2024 UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-15 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 15, 2021 06:41 AM

मेष

शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिये। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। जॉब में बढ़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

वृष

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र के सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनन्द उठायेंगे।

कर्क

महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर में अशान्ति का माहौल रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

सिंह

सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अनुकूल है।

कन्या

आज आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वर्तमान मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-सम्पत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें।

तुला

पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेशों में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

गृह उद्योगों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा।

धनु

नयी योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ काफी आनन्द दायक रहेगी।

मकर

अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें। युवाओं के मन में नये व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें। आज अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है।

कुंभ

काम की अधिकता के कारण थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपके सिद्धांतों की प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों को हल करने के लिये उत्तम समय है। माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी।

मीन

आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। राजनीति वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। सन्तुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

Have something to say? Post your comment