Thursday, April 25, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

हिमाचल

मुख्यमंत्री ने पांगी में 23 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए

August 18, 2021 11:02 AM
किलाड़ में जल शक्ति का मण्डल, साच में उपमण्डल और सुराह तथा करियूणी में पीएचसी खोलने की घोषणा की
 
सिटी दर्पण ब्युरो, शिमला, 17 अगस्त: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिले के उप मण्डल पांगी के किलाड़ में लगभग 23 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
 
मुख्यमंत्री ने किलाड़ में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित टैक्सी स्टैंड, 4.02 करोड़ रुपये की लागत से सहाली से धनाला सड़क पर सेचु नाला पर 140 फुट लम्बे वाहन योग्य बेली पुल, 2.31 करोड़ रुपये की लागत से सेचु से चस्क भटोरी सड़क पर हरविन नाला पर 90 फुट लम्बे वाहन योग्य बेली पुल, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से मिंडल से कुलाल सड़क पर कुलाल नाला पर 120 फुट लम्बे स्पेन एकल लेन बेली पुल के लोकार्पण किए। उन्होंने हिमऊर्जा के सोलर ग्रिड पावर संयंत्र भी वितरित किए। उन्होंने 12.51 करोड़ रुपये की लागत से किलाड़ महाविद्यालय के कला खण्ड और संरक्षण कार्य का शिलान्यास किया।
 
जय राम ठाकुर ने किलाड़ में जल शक्ति मण्डल और साच में जल शक्ति उपमण्डल खोलने की घोषणा की।
 
उन्होंने सुराह और करियूणी में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और माध्यमिक विद्यालय मिंगल और लज को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने घाटी में पर्यटन का लोगो और पर्यटन महत्व के महत्वपूर्ण स्थलों का मानचित्र भी जारी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नई राहें, नई मंजिलें कार्यक्रम के तहत पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने हिमऊर्जा की ओर से छह लोगों को सोलर पावर संयंत्र प्रदान किए। पांगी घाटी में 4.38 करोड़ रुपये व्यय कर 1162 सोलर संयंत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घाटी में बीपीएल परिवारों को 3.83 करोड़ रुपये व्यय कर एक हजार सोलर संयंत्र पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं।
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि पांगी उपमण्डल में पिछले तीन वर्षों के दौरान एकीकृत जनजातीय विकास उप योजना के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 144.35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4.16 करोड़ रुपये लागत के मिनी सचिवालय भवन किलाड़ का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान पांगी घाटी में 30.25 करोड़ रुपये की लागत से तीन पुलों का निर्माण किया गया है।
 
सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और उनके सशक्त नेतृत्व में राष्ट्र सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में राज्य प्रगति और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
 
विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ. हंस राज ने मुख्यमंत्री से चम्बा से पांगी और पांगी से लाहौल स्पीति सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मामला केन्द्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके।
 
विधायक जिया लाल कपूर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्होंने किलाड़ में जल शक्ति मण्डल व साच में उपमण्डल खोलने और क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक जरूरतों के बारे में अवगत करवाया।
 
प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन राणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, मण्डल भाजपा अध्यक्ष हाकम राणा, टीएसी के सदस्य तुरक चंद, कल्याण और राज कुमार, हिमऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली ठाकुर, उपायुक्त चम्बा डीसी राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

मुख्यमंत्री ने मलाणा गांव में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने मलाणा गांव में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग से की जाएगी मतदान प्रक्रिया की निगरानी

मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग से की जाएगी मतदान प्रक्रिया की निगरानी

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति बैठक की अध्यक्षता की

प्रदेश की 103622 लड़कियों के लिए वरदान साबित हुई बेटी है अनमोल योजना

प्रदेश की 103622 लड़कियों के लिए वरदान साबित हुई बेटी है अनमोल योजना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए इस माह की 27 तारीख से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए इस माह की 27 तारीख से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है

मुख्यमंत्री ने किया पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन