Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-20 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 20, 2021 07:14 AM

मेष

आप रचनात्मक विचारों के कारण प्रशंसा का पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। खेल और कलाक्षेत्र से जुड़े करियर में उत्तम सफलता मिलेगी।

वृष

धैर्य और संयम के कारण आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस को लेकर बड़ी डील हो सकती है। विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन रहेगी। यदि कोई आपके विचारों से सहमत नहीं है तो उस पर विचार थोपने से बचें।

मिथुन

रिश्तेदारों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। अपने व्यवहार में अभिमान न आने दें। बाहर शिक्षा ले रहे छात्रों को अध्ययन में थोड़ी असुविधा महसूस होगी। मन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। यदि मंहगी वस्तुओं को खरीद रहे हैं तो पहले उसकी थोड़ी जांच-परख कर लें।

कर्क

सत्कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप न करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। नयी तकनीक के अध्ययन के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। विरोधियों के ऊपर वर्चस्व स्थापित कर पायेंगे।

सिंह

गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक समस्याओं का समाधान करें। किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छा रहेगी। बदलते मौसम के कारण आपको शरीर में थकावट हो सकती है। राजनैतिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा।

कन्या

नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। आपको मौके पर लोगों की मदद नहीं मिल पायेगी। जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। जमीन और सम्पत्ति के मामलों को लेकर परेशानी होगी। अपनी प्रतिभा का उचित लाभ नहीं उठा पायेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की अवहेलना न करें। तनाव के कारणों को पहचानें और उससे बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक

दोपहर के बाद कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे।

धनु

कोई मूल्यवान वस्तु आज गुम हो सकती है। समय अनुसार आपके सभी काम बनते जायेंगे। बच्चों के साथ आपका समय अच्छे से बीतेगा। सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। गुस्से में आकर कड़वे वचन बोलने से बचें।

मकर

बेरोजगार लोगों की नौकरी की समस्या समाप्त होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने आचरण को संयमित रखें। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

कुंभ

दूसरों की सहायता करने से आत्मसन्तुष्टि की अनुभूति होगी। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। पूर्व में बनी हुई योजनाओं पर ही काम करें, नये काम की शुरुआत में अति शीघ्रता उचित नहीं है। बड़ों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

मीन

आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति होगी। मन का तनाव दूर होगा। व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ तनाव कम हो सकता है।

Have something to say? Post your comment