Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

हिमाचल

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया

August 20, 2021 10:38 AM
अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियों की सराहना की
 

सिटी दर्पण ब्युरो, शिमला, 19 अगस्त: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के पहले दौरे के दौरान वीरवार सायं जिला शिमला भाजपा द्वारा होटल पीटरहाॅफ में आयोजित कार्यक्रम में गर्मजोशी से स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की।

 
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में अनुराग सिंह ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। केन्द्रीय मंत्री के रूप में उनके सहयोग से राज्य विकास के क्षेत्र में लाभान्वित होगा और प्रदेश द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पहाड़ी राज्य के लोगों की विकासात्मक मांगों, जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति सदैव तत्पर रहे हैं। इससे पूर्व, उन्होंने प्रदेश के सुपुत्र जगत प्रकाश नड्डा को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि राज्य को इतना महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य से विशेष स्नेह था और उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हमेशा पूर्ण सहयोग दिया।
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में भारत को मजबूत राष्ट्र की पहचान प्राप्त हुई और राष्ट्र विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति और दृष्टिकोण के कारण ही देश कोविड महामारी के संकट से बाहर आ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों, गरीब एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की हैं। वर्तमान राज्य सरकार के निरन्तर प्रयासों से हिमाचल प्रदेश देशभर में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है और विकास के कई मापदंडों में बहुत आगे है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी राज्य प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहा। उन्होंने राज्य को पर्याप्त उपकरण और आॅक्सीजन संयंत्र प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
 
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें केन्द्रीय मंत्री के रूप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। वह राज्य के गौरव को बनाए रखने और लोगों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
 
केन्द्रीय मंत्री ने को समाज के सभी वर्गों के कल्याण और प्रदेश के तीव्र विकास विशेषकर उन लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा और हिमकेयर योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बधाई दी, जो केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं उठा सके थे। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में अग्रणी है। उन्होंने राज्य के लोगों से हिमाचल को देश का माॅडल राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
 
उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना आरम्भ करने और इस क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ-साथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने, जल जीवन मिशन इत्यादि केन्द्र सरकार की अनेक प्रमुख उपलब्धियां हैं।
 
इससे पूर्व, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्वागत सम्बोधन किया।  
 
इस अवसर पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
 
ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, विधायक बलवीर वर्मा, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन राणा, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष और जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल, राज्य भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

मुख्यमंत्री ने मलाणा गांव में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने मलाणा गांव में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग से की जाएगी मतदान प्रक्रिया की निगरानी

मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग से की जाएगी मतदान प्रक्रिया की निगरानी

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति बैठक की अध्यक्षता की

प्रदेश की 103622 लड़कियों के लिए वरदान साबित हुई बेटी है अनमोल योजना

प्रदेश की 103622 लड़कियों के लिए वरदान साबित हुई बेटी है अनमोल योजना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए इस माह की 27 तारीख से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए इस माह की 27 तारीख से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है

मुख्यमंत्री ने किया पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन