मेष
लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति की खरीदी करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
वृष
व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस मेहनत का परिणाम सार्थक ही होगा। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में आपको प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। भाई-बहन के द्वारा मंहगा उपहार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को छुट्टी मिल सकती है। आप सबके साथ प्रेमपूर्वक बर्ताव करेंगे जिससे सबके चहेते बन जायेंगे।
कर्क
कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में कठिनाई होगी। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रयोग सावधानी से करें। रेस्टोरेन्ट और केटरिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें।
सिंह
विद्यार्थी शिक्षा में शानदार परिणाम अर्जित करेंगे। तय समय पर अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। नव विवाहित दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। लवमेट्स आज विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ मिलेगा।
कन्या
समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। धन के लेनदेन में चूक हो सकती है। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का असर आपके प्रोफेशनल जीवन पर न पड़ने दें। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय के अचानक योग बन रहे हैं।
तुला
पति-पत्नी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की खुशी के लिये उनको उपहार देंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। मनोरञ्जन युक्त चर्चाओं का आनन्द उठायेंगे। परिजन आपका सम्मान करेंगे।
वृश्चिक
कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग न करें। वैवाहिक सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। आज आपको लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के कार्यों में अनर्गल हस्तक्षेप न करें।
धनु
यात्रा को लेकर अपनी योजना बदल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मीडिया में प्रसिद्धि मिल सकती है। समझदारी पूर्वक लिये गये निर्णय भविष्य के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र का तनाव दूर होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।
मकर
कुछ लोग आपकी खुशियों और सफलता से ईर्ष्या करेंगे। रक्तचाप के रोगियों को थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो कृपया तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। स्वभाव में कुछ तीखापन रहेगा। महिला वर्ग अपने काम को लेकर कुछ तनाव में हो सकता है।
कुंभ
महिलाओं को यात्रा आदि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का बोझ कम होगा। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं।
मीन
व्यापार को गतिशील रखने के लिये बड़ा निवेश करना पड़ेगा। घर के लोगों से नाराजगी हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन समय पर कर लेना चाहिये। मित्रों के साथ अनबन होने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र की चिन्ता को लेकर घर के मामलों के बीच न आने दें।