Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-23 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 23, 2021 07:55 AM

मेष

दाम्पत्य जीवन में आ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिये काफी अच्छा दिन है। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। चतुराई से आप परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। जॉब और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

वृष

कार्यशैली में आप बदलाव ला सकते हैं। नयी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। बच्चे पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को सँभाल कर रखें। युवा जातक अपने प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।

 मिथुन

किसी परिजन के साथ अनबन हो सकती है। आवारा जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पहले बोला गया झूँठ पकड़ा जा सकता है। बॉस के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें।

कर्क

अच्छे साहित्य का अध्ययन करें। परिवार में आनन्द का वातावरण रहेगा। बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर बनाकर रखें। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से सम्पर्क करने में देरी न करें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको पर्याप्त महत्व नहीं देंगे।

सिंह

मित्रों के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। नये कार्यों को आप सीख सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। आप दूसरों की मदद करने का मन बनायेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर आरोप लग सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

कन्या

राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श में समय बीतेगा। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिये दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

तुला

ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होना पड़ सकता है। रियल स्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में कठिनाई होगी। जिद्दी स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। छोटे बच्चों को मौसमी बीमारियाँ घेर सकती हैं।

वृश्चिक

व्यवसाय में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिये। अपने ही निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखना चाहिये। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें।

धनु

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को आपके घर में अतिथि मिल सकते हैं। अधूरे कार्यों को पूरे करने में लगे रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बच्चों की उपलब्धियों पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज चुकाने में आसानी होगी।

मकर

समाज कल्याण के कार्यों में आपका मन लगेगा। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से आज काफी दिनों बाद फोन पर बात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। ख़रीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।

कुंभ

पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। ज्ञान और विज्ञान के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। विद्वान लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

मीन

आपका मन कुछ कारणों से अशान्त रहेगा। अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पायेंगे। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। नशे और अनैतिक कार्यों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें।

Have something to say? Post your comment