सिटी दर्पण ब्युरो, पंजाब, 4 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को सैंटर फार रिर्सच इन रुरल् एंड इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट (सी.आर.आर.आई.डी) के संस्थापक और प्रसिद्ध विद्वान रशपाल मल्होत्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वह 84 वर्षों के थे जो पिछले एक हफ्ते से कोविड से जूझते हुए आज प्रात:काल यहाँ एक निजी अस्पताल में चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने रशपाल मल्होत्रा को प्रसिद्ध शिक्षाविद, सक्षम प्रशासक और अच्छे गुणों का प्रेक्षक मनुष्य बताया जिन्होंने उत्तरी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण और औद्योगिक विकास में कीमती योगदान डालने के लिए रशपाल मल्होत्रा को हमेशा याद रखा जायेगा।
दु:खी परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और दुख की इस घड़ी में ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।
जिक्रयोग्य है कि मौजूदा समय रशपाल मल्होत्रा करिड्ड के कार्यकारी चेयरमैन और पुष्पा गुजराल साईंस सिटी के बोर्ड आफ गवर्नरज के मैंबर के अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी सेवा निभा रहे थे। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला और पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ के सीनेट मैंबर भी थे।