Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-25 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 25, 2021 05:36 AM

मेष

बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप परिजनों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।

वृष

मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। कमीशन आदि से धन लाभ मिल सकता है। बच्चों की उपलब्धियों से हर्षित होंगे। लवमेट्स से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन

शोधकार्यों से जुड़े लोग काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। नये जनसम्पर्क आपको विशेष लाभ देंगे। महिलाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं।

कर्क

परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। व्यापार में प्रगति होने की उत्तम सम्भावना है। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। रोजगार में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में उच्च पद मिल सकता है।

सिंह

व्यवसाय में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। रिश्तेदारों से कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। कर्ज लेने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बच्चों की संगत का ध्यान रखें।

कन्या

नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण करें। प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होगा।

तुला

मन में चंचलता रहेगी। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के विषय में योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी। किसी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। आपको समस्याओं के बजाय समाधान ढूँढने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिये। ऑफिस में प्रतिद्वंद्विता का वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे।

धनु

प्रेम और रोमांस का आनन्द लेंगे। मानसिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कुसंगति से बचें वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। लीवर सम्बन्धी रोगों में थोड़ी परेशानी होगी।

मकर

सामाजिक कार्यों को व्यक्तिगत कार्यों से भी अधिक महत्व देंगे। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिये आपको निमन्त्रित किया जा सकता है। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।

कुंभ

दोस्तों के साथ पारिवारिक समारोह में आप सम्मिलित हो सकते हैं। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। सन्तान को करियर में बेहतर विकल्प मिलने की सम्भावना बन रही है। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। गलत निर्णयों के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

मीन

ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। मार्केटिंग सम्बन्धी गतिविधियों से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जन के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपको कहीं से शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है।

Have something to say? Post your comment