Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-26 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 26, 2021 03:41 AM

मेष

स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिये। दूसरों के प्रति आपके मन में ईर्ष्या की भावना पनप सकती है। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसीलिये नापतौल कर ही लोगों से बात करें। खर्च अधिक होने से आपको बचत करने में परेशानी होगी।

वृष

कोई रुका हुआ सरकारी काम शुरू हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना सकते हैं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध शुरू होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। अपने अधिकारों का प्रयोग सावधानी से करें।

मिथुन

नयी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। घर के लोगों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं। पहले किये गये निवेश से लाभ मिलेगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सन्तुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है।

कर्क

युवा लोगों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। परिवार के प्रति आपका रवैया उदार होगा। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकते हैं। मित्र आपकी प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

सिंह

अपने नजदीकी लोगों द्वारा धोखा मिल सकता है। निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे छूट सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें आपको प्रभावित कर सकती हैं।

कन्या

व्यवसाय में आपको उत्तम धन लाभ की प्राप्ति होगी। बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान मिल जायेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभायेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे।

तुला

कारोबार में आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बिना सोचे-समझे अपनी बात किसी से न कहें। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। मांगलिक योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। आप सकारात्मक और अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु

आज आप प्रकृति के निकट रहने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र और घर दोनों की जगह का वातावरण अच्छा रहेगा। धन की समस्या का निवारण होगा। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। निर्णय लेते समय सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि दिल की भी सुनें। नयी परिस्थितियों के लिये स्वयं को तैयार रखें।

मकर

नयी परियोजनाओं पर निवेश काफी लाभप्रद सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के साथ ही स्थान-परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं इसीलिये उस पर गौर अवश्य करें। आप तनावरहित महसूस करेंगे। बेरोजगारों को आय के स्थायी स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

सन्तान से शुभ और अनुकूल परिणाम आपको मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। पेट के रोगियों को परेशानी हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लक्ष्य के लिये आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन

आपके दृष्टिकोण में कुछ बदलाव उत्पन्न होगा। पुराने कर्जों को चुकाने के लिये समय बहुत अच्छा है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट कम हो सकती है। व्यवसाय में काम की अधिकता के बाद भी काफी आनन्दित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment