Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 27, 2021 04:13 AM

मेष

काफी दिनों से चली आ रही बाधा का निवारण होगा। मनोरञ्जन उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अध्यात्मिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपके सभी काम धीरे-धीरे बनते जायेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें।

वृष

नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य ले लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद माँग सकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। आपका मन अशान्त हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है।

मिथुन

गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको उदासीन नहीं रहना चाहिये। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। 

कर्क

उच्च तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। लेकिन आपको आज मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। लवमेट्स से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया न दें।

सिंह

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी गलतियों से सीखने का उत्तम अवसर है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें। इंजीनियर्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कन्या

घर में थोड़ी परेशानी रहेगी। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होने की सम्भावना है। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये।

तुला

कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कई दिनों से अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक

भूमि और सम्पत्ति की बिक्री से धन लाभ होगा। शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे। अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। विश्वस्त लोगों की सलाह आज आपके काफी काम आयेगी।

धनु

सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का व्यवहार हिंसक हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

मकर

ज्यादा सोच-विचार के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा। दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। आपसी सम्बन्धों में खटास हो सकती है। घर की शान्ति में विघ्न आ सकता है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट खराब हो सकता है।

कुंभ

अपने व्यवहार में परिस्थितियों के अनुरूप कुछ बदलाव ला सकते हैं। समय बाँकी दिनों की अपेक्षा पक्ष में रहेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के मन में कुछ नये विचार उभर सकते हैं। स्थान परिवर्तन की योजना बनायेंगे।

मीन

परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा नहीं है। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उपकरणों में खराबी आने की सम्भावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मुँह में छाले पड़ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment