सिटी दर्पण न्यूज़, चंडीगढ़, 4 मई: एकांतवास में रहने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। निगम ने ऐसे लोगों के घरों से कचरा उठाने के लिए 20 गाड़ियां संचालित कर दी हैं। इनकी जानकारी निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इससे पहले निगम ने एकांतवास व कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अलग से नंबर व मेल आईडी जारी किया था।
निगम के संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने बताया कि एकांतवास या कंटेनमेंट जोन में कचरा न उठने की जानकारी मिली थी। इस समस्या के निपटारे के लिए विशेष रूप से नंबर जारी कर दिए हैं। साथ ही 20 गाड़ियां भी अलग से संचालित की हैं। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि लोग http://mcchandigarh.gov.in/ पर अपनी समस्या निगम को बता सकते हैं। साथ ही गाड़ियों की जानकारी भी यहां से ले सकते हैं। समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।