Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-31 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 31, 2021 05:03 AM

मेष

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत में कमी न करें। जल्दबाज़ी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिये। उधार चुकाने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृष

जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन करेंगे। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर का वातावरण शान्तिपूर्ण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

मिथुन

मन में हीन भावना पनप सकती है। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी से बचें। परिवार में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। घर के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। रक्तपित्त से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

कर्क

आवश्यक सामान की ख़रीदारी में धन खर्च करेंगे। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी की मदद से आपको करियर में लाभ मिलेगा। बच्चों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं।

सिंह

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में समय व्यतीत होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पुनर्विकसित करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या

प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नये सम्बन्धों का विकास हो सकता है। सन्तान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें। टीमवर्क के माध्यम से गम्भीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे।

तुला

बच्चे मौजमस्ती में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सन्तान के अपना व्यवहार अच्छा रखें। गिरने या चोट लग सकती है। परिवार में थोड़ी कलह उत्पन्न होने की सम्भावना है। अजनबी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। आपको नया सीखने का मौका मिल सकता है। पुरानी डील के कारण आपको लाभ मिलने की सम्भावना है। भोग-विलास का आनन्द उठायेंगे।

धनु

व्यापार में नये साझेदार बन सकते हैं। कला और संगीत के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। नयी नौकरी की शुरुआत करने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

मकर

धर्म-कर्म को लेकर अंधविश्वासी न बनें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के विवादों में आपको नहीं फँसना चाहिये। बच्चों की परवरिश पर आपको ध्यान रखना चाहिये। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। दुष्टजन आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिये। कोई भी काम ठीक तरह से करने में मुश्किल होगी। कब्ज और वायुविकार के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन

आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। जॉब में मनोवांछित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रहें। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

Have something to say? Post your comment