Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री ने जनपद लखनऊ के विकास से सम्बन्धित 1,710 करोड़ रु0 लागत की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

September 01, 2021 10:00 AM
शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की संख्या 90 एवं लागत
396 करोड़ रु0 से अधिक तथा लोकार्पित परियोजनाओं की
संख्या 90 तथा लागत 1,313 करोड़ रु0 से अधिक
 
यह परियोजनाएं लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सेतु निगम,
सिंचाई एवं जल संसाधन, व्यावसायिक शिक्षा, नगर निगम, अमृत योजना,
स्मार्ट सिटी योजना तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित
 
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर, वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील: मुख्यमंत्री
 
रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाएं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को मूर्तरूप देने के
साथ ही, लखनऊ वासियों के जीवन को सरल बनाएंगी: मुख्यमंत्री
 
यह कार्यक्रम बदलते प्रदेश एवं बदलते लखनऊ का दृश्य प्रस्तुत कर रहा
 
विकास योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता
 
वर्ष 2003 से वर्ष 2017 के बीच में राज्य में व्याप्त
अराजकता एवं अव्यवस्था से प्रदेश पिछड़ गया
 
प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का संजाल विकसित किया जा रहा,
जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बैकबोन बनेगा
 
वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश निवेशकों के आकर्षक
गंतव्य के रूप में उभरा, राज्य में सैमसंग द्वारा 5,000 करोड़ रु0
का निवेश कर डिस्प्ले यूनिट स्थापित की गयी
 
कोरोना काल में भी प्रदेश में 66,000 करोड़ रु0 का निवेश हुआ,
प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा
 
वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया,
 राज्य में 07 विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही
 
वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाये गये कदमों से राज्य का नौजवान सम्मानपूर्वक स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ेगा
 
लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री जी का बड़ा योगदान,
मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में कराये जा रहे विकास कार्याें की
सराहना पूरे देश में हो रही: रक्षा मंत्री, भारत सरकार
 
कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता की मृत्यु पर और स्वयं के कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने पर, मुख्यमंत्री जी ने जिस समर्पण भाव से प्रदेश की जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया, वह सराहनीय
 
कोरोना महामारी से माता, पिता अथवा अभिभावक को
खो देने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी
‘उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है
 
रक्षा मंत्रालय के विभाग डी0आर0डी0ओ0 द्वारा लखनऊ
में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का कारखाना लगाया जाएगा,
इससे लगभग 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा
 
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का तेजी से
समग्र विकास हो रहा: उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य
 
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का त्वरित विकास हो रहा, वर्तमान में उ0प्र0 देश में 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री, डॉ0 दिनेश शर्मा
 

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 31अगस्त:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी ने आज यहां जनपद लखनऊ के विकास से सम्बन्धित 1,710 करोड़ रुपये लागत की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की संख्या 90 एवं लागत 396 करोड़ रुपये से अधिक तथा लोकार्पित परियोजनाओं की संख्या 90 तथा लागत 1,313 करोड़ रुपये से अधिक है। यह परियोजनाएं लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सेतु निगम, सिंचाई एवं जल संसाधन, व्यावसायिक शिक्षा, नगर निगम, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाएं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को मूर्तरूप देने के साथ ही, लखनऊ वासियों के जीवन को सरल बनाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बदलते प्रदेश एवं बदलते लखनऊ का दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाओं में अवस्थापना विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विकास से सम्बन्धित परियोजनाएं सम्मिलित हैं। इन विकास कार्याें से आमजन को सुगम आवागमन तथा बेहतर पार्किंग की सुविधा सुलभ होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। वर्ष 2003 से वर्ष 2017 के बीच में राज्य में व्याप्त अराजकता एवं अव्यवस्था से प्रदेश पिछड़ गया। वर्ष 2016 में देश के सबसे बड़े प्रदेश की अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर थी। वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का संजाल विकसित किया जा रहा है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बैकबोन बनेगा। इण्टर स्टेट कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत नेपाल राष्ट्र सहित बिहार, झारखण्ड, दिल्ली आदि पड़ोसी राज्य 4-लेन मार्गाें से जोड़े जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 12वें स्थान पर था। वर्तमान में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश निवेशकों के आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा है। राज्य में सैमसंग द्वारा 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर डिस्प्ले यूनिट स्थापित की गयी है। इस यूनिट द्वारा उत्पादन प्रारम्भ कर दिया गया है। आधुनिक समय में डेटा की उपयोगिता सर्वविदित है। प्रदेश में कई डेटा सेण्टर स्थापित हो रहे हैं। इस क्षेत्र में राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों द्वारा निवेश किया जा रहा है। कोरोना काल में भी प्रदेश में 66,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2003 से 2017 के दौरान प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्था एवं अराजकता के कारण पर्व एवं त्योहार शान्तिपूर्ण ढंग से नहीं मनाये जा सकते थे। वर्तमान राज्य सरकार के समय में यह स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री के रूप में वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करायी, जिसे आज भी याद किया जाता है। वर्ष 2003 से 2017 की परीक्षाओं में व्यापक रूप से नकल एवं अनियमित शैक्षिक सत्रों के कारण प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट उपस्थित हो गया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया गया है। राज्य में 07 विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। सहारनपुर, आजमगढ़ व अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। साथ ही, लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय, मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय तथा प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना करायी जा रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाये गये कदमों से राज्य का नौजवान सम्मानपूर्वक स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ेगा।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में कराये जा रहे विकास कार्याें की सराहना पूरे देश में हो रही है। कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता की मृत्यु पर और स्वयं के कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने पर, मुख्यमंत्री जी ने जिस समर्पण भाव से प्रदेश की जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया, वह सराहनीय है।
रक्षा मंत्री जी ने कहा कि कोरोना महामारी से माता, पिता अथवा अभिभावक को खो देने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के संचालन के लिए भी मुख्यमंत्री जी की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री जी की सराहना करते हुए कहा कि विकास गतिविधियों के लिए आवश्यक सुशासन बेहतर कानून-व्यवस्था से ही लाया जा सकता है।
रक्षा मंत्री जी ने कहा कि लखनऊ के सांसद के रूप में उनकी भूमिका सेवक की है। वह लखनऊ के विकास तथा इसे देश का अग्रणी शहर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। लखनऊ महानगर की आबादी एवं यहां पर वाहनों की संख्या बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। प्रतिवर्ष आबादी में लगभग एक लाख तथा वाहनों में लगभग 80,000 की वृद्धि होती है। ऐसे में उनकी चाहत लखनऊ को यातायात के लिए सुगम शहर के रूप में विकसित करने की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के चारों ओर 08-लेन की रिंग रोड बनायी जा रही है। इसके पूर्ण होने से लखनऊ वासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के विभाग डी0आर0डी0ओ0 द्वारा लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का कारखाना लगाया जाएगा। इससे लगभग 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का तेजी से समग्र विकास हो रहा है। उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ को अपनाकर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। यहां तेजी से अवस्थापना सुविधाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का त्वरित विकास हो रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि आज यहां लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाएं लखनऊ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए