Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-02 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 02, 2021 09:05 PM

मेष

धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका काफी सहयोग करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है।

वृष

रचनामत्क कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। पैसों के अभाव के कारण जो काम रुके थे वो आज शुरू हो सकते हैं।

मिथुन

व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप आनन्द महसूस करेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है।

कर्क

गूढ विषयों को लेकर नये अनुभव प्राप्त होंगे। समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी। सन्तान के मनमर्जी व्यवहार के कारण दुखी हो सकता है। आपको दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी। जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिये।

सिंह

अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या

सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनायें। जॉब में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। बच्चे गेम्स में काफी रुचि लेंगे। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिये। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

तुला

आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति काफी विनम्र रहने वाला है। अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा।

वृश्चिक

स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है तो मोटिवेशन वीडियोज़ का सहारा लें। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। सबके प्रति सामान्य व्यवहार ही रखें।

धनु

लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनोरञ्जन के लिये वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनन्द उठायेंगे। उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है।

मकर

घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है। जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा।

कुंभ

व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोडने की प्रवृत्ति से बचें।

मीन

मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा। आज दिन थोड़ा उदासीन रहेगा। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे जिससे आपको बुरा लग सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्त रहना ज्यादा हितकर है।

Have something to say? Post your comment