Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-03 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 03, 2021 07:37 AM

मेष

कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा।

वृष

धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे।

मिथुन

आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।

कर्क

धन की उधारी करने से बचना चाहिये। व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संबन्धित मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको बेहतरीन मान-सम्मान प्राप्त होगा। इंटरव्यू में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी।

तुला

आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यवसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की सम्भावना बन रही है।

वृश्चिक

छात्रों को पढ़ाई में काफी अच्छा ध्यान रखने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से आप अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।

धनु

कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें।

मकर

घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा।

कुंभ

स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है।

मीन

घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सँभल कर प्रतिक्रिया दें।

Have something to say? Post your comment