Thursday, April 25, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-04 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 04, 2021 09:17 AM

मेष

आज का दिन आपके लिये सामान्य फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों की चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन फिर भी मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। 

वृष

दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा। आपकी सुधरती कार्यक्षमता के कारण बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। लेकिन प्रतिद्वंद्वी आपकी छोटी सी गलती को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी सामाजिक छवि को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। छोटे भाई-बहनों के भविष्य की कुछ चिन्ता रहेगी।

मिथुन

आज आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। परिश्रम के बाद भी बहुत से काम छूट सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा प्रयोग नहीं करना चाहिये। उच्च स्तर के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। दूसरों से अपनी तुलना बिल्कुल भी न करें। इससे मन में हीनता की भावना जन्म ले सकती है। धैर्य रखें और अच्छे समय की प्रतीक्षा करें।

कर्क

आपको व्यापार में बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आप काफी भावुक रहेंगे जिसके कारण लोगों की मदद भी कर सकते हैं। इससे लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। माता-पिता के साथ बैठकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। समुद्री व्यापार से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।

सिंह

आपको आज लालच से बचना चाहिये। वरना लाभ होने के बजाय बड़ा नुकसान हो सकता है। आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक निवेशों से बचें। उच्च रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। विवाह सम्बन्धी प्रस्तावों को लेकर हड़बड़ी दिखाना उचित नहीं है। 

कन्या

आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन आप समझदारी से इससे निपट लेंगे। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया में थोड़ी देरी के बाद सफलता मिलेगी। कार्यस्थल का वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल रहने वाला है।

तुला

आपकी कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है, इसीलिये आज शान्त और एकाग्र रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको उच्च पद पर प्रमोशन भी दिया जा सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभप्रद व्यापारिक समझौते हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप काफी महत्वपूर्ण लोगों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। अनावश्यक वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी पर व्यय कर सकते हैं। आज परिवार को आप कम समय दे पायेंगे। बच्चों को शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। टूर एवं ट्रैवल्स से जुड़े व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। 

धनु

आज आप बिना मतलब के कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। कुछ भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने हितैषियों और परिजनों की सलाह अवश्य ले लें। जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आपका कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि आप तुरन्त मतभेदों को दूर करें। करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। एकान्त में ज्यादा समय बिताना ठीक नहीं है। इससे मन में नकारात्मकता बढ़ेगी।

मकर

व्यवसाय को लेकर कुछ जोखिमपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप काफी आशावादी रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। लेकिन फिर भी जिस तरह के परिणामों की आप अपेक्षा रखते हैं वैसे परिणाम आपको नहीं मिलेंगे। सोच-विचारकर ही नये लोगों से व्यवहार और सम्पर्क विकसित करें।

कुंभ

वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही महत्वपूर्ण कार्य करें। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकती है। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है। ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें। नया कार्य शुरू करने में आ रही कठिनाई दूर होगी। चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

मीन

कार्यक्षेत्र में अंदरूनी राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। दिखावटी मित्रों से सावधान रहें। बच्चों की संगत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। मनपसन्द भोजन का आनन्द उठा सकते हैं। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।

Have something to say? Post your comment