Thursday, April 25, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-05 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 05, 2021 07:43 AM

मेष

अनजान लोगों से ज्यादा मित्रता न रखें। घर में किसी कारणवश तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। अहंकार वश किसी का अपमान न करें। आज दिन शान्तिपूर्वक बितायें। यदि किसी कार्य में बाधा आ रही हो तो उसे फिलहाल एक-दो दिनों के लिये टालना ज्यादा उत्तम होगा।

वृष

समाज में आपको यश प्राप्त होगा। आपकी योजना और कार्यप्रणाली दोनों में ही सुधार हो सकता है। बच्चों के साथ टाइम बिताना पसन्द करेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन

आप अपनी योग्यता को लेकर शंका न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को तनाव हो सकता है। झूँठ और मिथ्याभिमान से बचें। विवादास्पद चर्चाओं में सम्मिलित न हों। बिना गलती के भी लोग आपको गलत सिद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क

अपनी कुशल वाक् शैली से लोगों का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव मे वृद्धि होगी। आपकी उदार छवि से लोग काफी प्रभावित रहेंगे। घर पर काफी सकारात्मक वातावरण रहेगा। व्यवसाय में जबरदस्त सफलता व परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह

राजनीतिक मामलों में चर्चा करने से विवाद हो सकता है। रक्तचाप और हाइपरटेंशन के रोगियों को आज खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। अपनी कथनी-करनी में एकरूपता अवश्य रखें। किसी पर भी अन्धविश्वास न करें। शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

कन्या

सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं। अपने व्यवहार को हमेशा सन्तुलित रखें। प्रेमी जन से विवाह के विषय में चर्चा कर सकते हैं। वैचारिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। परिवार की किसी समस्या का निदान होगा।

तुला

ज्यादा सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही श्रेयस्कर है। अपना आचरण शुद्ध रखें। दोस्ती वाले सम्बन्धों से काफी लाभ प्राप्त होगा।

 वृश्चिक

आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबार में अपेक्षित धन लाभ होगा। माता-पिता के साथ अपने मनोभावों को शेयर करेंगे। घर मे दोस्तों को डिनर पर आमन्त्रित कर सकते है। पूरा दिन शुभ फलदायक सिद्ध होगा। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है।

धनु

परिवार में सबको साथ में लेकर चलें। कारोबार को लेकर कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति के कारण आपकी छवि बिगड़ सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। काम में मन नहीं लगेगा लेकिन फिर भी करने की मजबूरी रहेगी।

मकर

सन्तान के व्यवहार से मन आनन्दित होगा। आज आप रिश्तों को काफी महत्व देंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कपड़े के व्यापारियों की आय बढ़ सकती है।

कुंभ

नया मकान और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। फालतू की चर्चाओं में अपना समय बर्बाद न करें। साहित्य और रहस्यात्मक विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते है। धैर्य और फोकस बनाये रखें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन

परिजनों की बात का अनादर न करें बल्कि उसे महत्व दें इससे आपको काफी लाभ होगा। जीवनसाथी को आपके ऊपर गर्व होगा। दोस्तों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। रिटेल कारोबारियों की बिक्री में अचानक वृद्धि हो सकती है। युवा जातक नये कपड़े और विलासितापूर्ण एसेसरीज में धन खर्च करेंगे।

Have something to say? Post your comment