Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-07 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 07, 2021 05:30 AM

मेष

आज आपके बहुत से कार्य मित्रों की सहायता से पूर्ण हो जायेंगे। स्वार्थी व्यवहार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कला जगत से जुड़े लोगों को बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं। झूँठ बोलने वाले लोगों से दूर रहें। बुद्धिमान लोगों की संगत हो सकती है। अधूरे कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करेंगे।

वृष

कार्यक्षेत्र में आप बहुत ही सक्रियता निभायेंगे। व्यवहारिकता में कमी के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को चूक सकते हैं। नये प्रोजेक्ट किसी कारणवश रुकने या अवरुद्ध होने की आशंका है। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन

आज आपकी सभी योजनायें सफल रहेंगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है। अपनी दिनचर्या काफी संयमित रखेंगे जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी आशान्वित और गर्वित महसूस करेंगे।  सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। आपका मन शान्त रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है।

कर्क

पड़ोसी किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में सहयोग की पेशकश कर सकते हैं। ज्यादा मेहनत करने से शरीर में थकान भी हो सकती है। उच्च अधिकारियों से झूँठ न  बोलें। जीवनसाथी की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयत्न करें। पुराने निवेश से धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है।

सिंह

आज आप गृहकार्यों में काफी अधिक व्यस्त रहेंगे। फाइनेंस आदि को लेकर समस्या दूर होगी। जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन भी कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।

कन्या

आज आपको कुछ प्रतिकूल  परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक शान्ति का अभाव रहेगा। आपके अपने लोग आपके आत्मसम्मान को चोट पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी से भी तुलना करते हुए स्वयं को कमतर या अधिक न समझें। पारिवारिक मतभेद सुलझाने के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा प्रयोग न करें।

तुला

आपके सभी कार्य आशा के अनुकूल रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों के बेवजह  के हस्तक्षेप से मन व्यथित हो सकता है। अपने दायित्वों को लेकर निष्ठावान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक

व्यवसाय में अनिर्णय की स्थिति निर्मित हो सकती है। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। प्रेमी जन को आज प्रपोज कर सकते हैं। मध्यान्ह के बाद का समय बहुत ही शानदार है।

धनु

आपकी कोई परेशानी आज खत्म हो सकती है। व्यवसाय में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। झूँठी प्रशंसा करने वालों से सावधान रहें, यह लोग आपको धोखा देने में कतई संकोच नहीं करेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। कम मेहनत पर ही बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। 

मकर

आज भी परिस्थितियों में थोड़ी अनुकूलता कम रहेगी। छूटे हुये कार्यों को पूरा करने का दबाव आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। बिना जाँचे-परखे किसी भी सुनी-सुनाई बातों को लेकर रिएक्शन न दें। यदि सम्भव हो तो आज सिर्फ अपने काम से काम रखें। 

कुंभ

आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। खानपान को लेकर काफी शौकीन रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

मीन

आज का दिन आपके लिये सामान्य प्रभाव वाला रहेगा।  वैचारिक द्वंद का सम्बन्धों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। शाम के समय जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद उभर सकते हैं। लेकिन जल्द ही उसे सुलझा भी लेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपका आदर करेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। धार्मिक तीर्थों की यात्रा का विचार बनायेंगे।

Have something to say? Post your comment