Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-09सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 09, 2021 05:16 AM

मेष

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

वृष

लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। नये व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। आज आप करना कुछ चाहेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुसार नहीं मिलेंगे। मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

मिथुन

छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क

नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा। जॉब बदलने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।

सिंह

उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की सम्भावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें।

 कन्या

ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

 तुला

आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दाँव पर न लगायें। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं। विदेशों से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें।

वृश्चिक

जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नयी योजनायें जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है।

धनु

व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नये प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं।

मकर

किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।

 कुंभ

व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन

व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

Have something to say? Post your comment