Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-10 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 10, 2021 08:26 AM

मेष

अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतरीन रहने वाली है। भाग्य भरोसे रहने के बजाय अपना काम शुरू करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। अपनी योग्यता को कम न आँकें।

वृष

कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रुके हुये सरकारी मामले हल हो सकते हैं। आज की गयी मेहनत का आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ब्याज में उधार धन देने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दुर्व्यसनों से बचने का प्रयास करें।

मिथुन

आपके व्यवहार में कुछ जड़ता हो सकती है। दूसरों की देखा-सिखी में काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखना चाहिये। परिजनों का सहयोग लेना न भूलें। अपनी गलतियों को दूसरों पर थोपने के बजाय उसे स्वीकारें और उसे सुधारने का प्रयास करें।

कर्क

सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। छात्रों को किसी विषय को समझने में कठिनायी अनुभूत होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा अपेक्षा न करें। फाइनेंस को लेकर थोड़ी कमी महसूस होगी। दिनचर्या थोड़ी अनियमित रहने की सम्भावना है। बड़े भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे।

सिंह

आपके सपने साकार हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपको अच्छा सहयोग देंगे। मन में किसी तरह की दुविधा दूर होगी।

कन्या

आप जिन कार्यों को सरल समझ रहे थे वो आज आपको कठिन महसूस होंगे। धन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। बॉस का विश्वास आपके ऊपर कम हो सकता है। इसीलिये आज आपको अपने प्रदर्शन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आज कुछ समय एकान्त में बिताने का प्रयास करेंगे।

तुला

व्यवसाय में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे।

वृश्चिक

वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। अपने खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करें। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। अनावश्यक और कम जरूरी कार्यों को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।

धनु

बच्चे ऑनलाइन गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये काम करेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। युवाओं को जॉब के बढ़िया मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

मकर

सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यापार बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर प्लानिंग करेंगे। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। अपना गुस्सा बच्चों पर निकालने से बचें।

कुंभ

दूसरों से आगे निकलने के लिये काफी मेहनत करेंगे। आज आप स्वयं को काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ आपके ऊपर बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं।

मीन

महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें वरना आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बदलते हुये मौसम को लेकर सावधान रहें। स्वभाव में अपरिपक्वता के कारण आपका प्रभाव कमजोर होगा।

Have something to say? Post your comment