Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-12 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 12, 2021 09:18 AM

मेष

अजनबी लोगों के माध्यम से आपको नुकसान हो सकता है। गूढ़ विषयों के प्रति आपके मन में गहरी जिज्ञासा जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी बढ़ने की आशंका है। इसीलिये सभी काम सावधानी से करें। अपने प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत रखने के लिये गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

वृष

व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नयी जॉब शुरू करने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में काम का दबाव काफी ज्यादा रहेगा। मैनेजमेन्ट के विद्यार्थियों को सीखने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रुका हुआ काम समय पर पूर्ण होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन

घर में अनुशासन का माहौल बनाये रखें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई कठिन काम सौंपा जा सकता है। आपकी वाक्पटुता के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी वस्तुओं को सँभालकर रखें। मन में निराशाजनक विचार उमड़ते रहेंगे।

कर्क

करियर सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। सन्तान के अड़ियल व्यवहार के कारण आप थोड़े परेशान होंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने की चेष्टा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर वक्तव्य देना चाहिये।

सिंह

आप अनावश्यक खर्चों को लेकर तैयार रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। मानसिक तनाव की वजह से थकान और परेशानी का अनुभव करेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार को लेकर बड़े अनुबन्ध न करें।

कन्या

आपको समाज में काफी यश और सम्मान मिलेगा। बच्चों को करियर को लेकर अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को काफी अच्छा लाभ होगा। व्यापार में बड़ा निवेश शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मन में परोपकार की भावना जागृत होगी।

तुला

दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिजन किसी काम में बाधा बन सकते हैं। अनैतिक कार्यों की तरफ आप ज्यादा रुचि लेंगे। मन में उधेड़बुन लगी रहेगी। ऑफिस में धीमी कार्यशैली के कारण आलोचना का शिकार होंगे। बच्चों पर कठोर नियन्त्रण और बन्दिश लगाने की बजाय उन्हें प्यार से समझायें।

वृश्चिक

नौकरीपेशा जातक आज काफी प्रसन्न रहेंगे। काम का दबाव कम होगा। अधिकारी वर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सन्तोषप्रद रहेगा। किसी विशेष लक्ष्य को समय पर पूर्ण कर लेंगे।

धनु

नयी योजनाओं को लेकर आशंकित रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर बड़े निर्णय न लें। बड़बोलेपन के कारण लोगों की आलोचना झेलनी पड़ेगी। जीवनसाथी को समय अवश्य दें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी समस्या हो सकती है। पेट में जलन और अपच की शिकायत होगी।

मकर

अध्यात्मिक कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पुरानी दोस्ती प्रेम सम्बन्धों की तरफ परिणित हो सकती है। परिवार में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

साझेदारी में व्यापार शुरू कर सकते हैं। दूसरों की नकल न करें। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आयात-निर्यात सम्बन्धित व्यवसाय में आपको बड़े अनुबन्ध के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है।

मीन

सम्पत्ति को लेकर घर में कुछ चर्चा हो सकती है। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आपकी कोई गुप्त बात के सार्वजनिक होने का खतरा है। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपको किसी स्वजन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment