Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-13 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 13, 2021 05:15 AM

मेष

शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। विवादों से दूरी बनाकर रखें। आय से अधिक धन खर्च होगा। चिड़चिड़ापन और गुस्सा आपके स्वभाव का अंग बनता जा रहा हैं इससे परहेज करें। वित्तीय मामलों की अनदेखी करना उचित नहीं है। अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है।

वृष

कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। महत्वपूर्ण राजनैतिक व्यक्तियों के साथ आपका उठना-बैठना बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित करें और उसमें आगे बढ़ने का प्रयास करें। प्रेमी जन के प्रति मन में सम्मान भाव जागृत होगा।

मिथुन

बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन उन्नतिकारक रहने वाला है। आपको धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। प्रापर्टी डीलरों को नयी सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है।

कर्क

दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास बनाये रखें। मन में सकारात्मक विचार जन्म लेंगे। सॉफ्टवेयर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छी जॉब ऑफर हो सकती है। प्रेमी जन के प्रति अविश्वास की भावना जन्म लेगी। नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या होगी।

सिंह

सामाजिक गतिविधियों में आप योगदान देंगे। आर्थिक नजरिये से समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक ज़िम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। मन में कुछ अनहोनी का भय रहेगा।

कन्या

जॉब में पदोन्नति होने की सम्भावना बढ़ रही है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। भविष्य को लेकर आय योजनायें बनायेंगे। आज पूरा दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे। रोजगार के लिये इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे।

तुला

विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूर रहें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की सम्भावना बन रही है। कारोबार में धन की कमी महसूस होगी। साझेदारी के कार्यों में आपको सम्बन्धों को मजबूती रखनी चाहिये। आपके सम्मान पर आँच आ सकती है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।

 वृश्चिक

आपके दिमाग में व्यापार के नये-नये तरीके आयेंगे। बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने का प्रयास करेंगे। सभी कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो जायेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। शेयर मार्केट में सावधानी से निवेश करें। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

 धनु

ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से परेशानी होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आसक्ति भाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन वापस लौटने की सम्भावना कम है। इसीलिये आज उधार लेन-देन कम से कम करें। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

मकर

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ मनोरञ्जन वाला समय बितायेंगे। वेब सीरीज और सिनेमा के प्रति आकर्षित रहेंगे। सन्तान की पढ़ाई पर आप धन खर्च करेंगे। कानूनी मामलों में विजय होने की सम्भावना बन रही है।

कुंभ

मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल रूप से पड़ सकता है। आपकी कही गयी बातों का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे।

मीन

तनाव और अवसाद भरी दिनचर्या रहेगी। जॉब में लक्ष्य प्राप्त करने का दबाव आपको थका देगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छिपे हुए प्रेम सम्बन्धों के उजागर होने का भय बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment