Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-14 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 14, 2021 06:26 AM

मेष

अध्यात्मिक चिन्तन में व्यस्त रहेंगे। आपके अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। इसके कारण आप लोगों से झगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्मचिन्तन में लगाना चाहिये। आपको अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। सिर में भारीपन और तनाव महसूस होगा।

वृष

अपने बजट को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करें। जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रुद्ध हो सकते हैं। आपको अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिये। घुटनों और कूल्हों में दर्द हो सकता है। जल्दबाजी में आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

मिथुन

सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखे। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। रुके हुए कार्यों में अचानक गति आ सकती है। थोड़ी सी मेहनत से आपको धन लाभ होगा। किसी मंहगे रेस्टोरेन्ट में आप डिनर के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव दूर होगा।

कर्क

आपको सैद्धान्तिक होने के बजाय व्यवहारिक होना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों के कारण घर में तनाव हो सकता है। आप अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करें। पुराने लेन-देन की समस्या का समाधान होगा। लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करेंगे।

सिंह

परेशानियों का समाधान मिलेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग में बाधा आ सकती है। सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक विषयों पर राय या पोस्ट देने से बचें। नजदीकी संबन्धियों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण रहेंगे। आलस्य और मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी।

कन्या

व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ होगा। कठिन विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग्स को लेकर लापरवाही न करें। परिजनों की जिद के सामने आपको झुकना पड़ सकता है। लोग आपको नैतिकता का पाठ पढ़ायेंगे।

तुला

आपकी इच्छा के अनुसार सभी काम समय पर हो जायेंगे। जीवनसाथी की मांगों को पूरा करेंगे। व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। मीडिया और कंसल्टिंग से जुड़े प्रोफेशन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

कुंठित विचारों वाले मित्रों से दूरी बनाकर रखें। किसी गम्भीर विषय को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता कभी कम न होने दें। यात्रा के दौरान सामान आदि को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों में घिर सकते हैं। अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करें। मुँह का स्वाद बिगड़ सकता है।

धनु

आज आपके मन में दान-पुण्य करने का भाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। मित्रों का साथ और सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगा। बच्चे आपसे जिद कर सकते हैं जिसके कारण आप उन पर नाराज ही हो सकते हैं।

मकर

अपने मित्रों की उन्नति से आप ईर्ष्यालु हो सकते हैं। मन में किसी परेशानी को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े भाई-बहन के व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। अधेड़ उम्र की महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आपके सामाजिक सम्पर्कों में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा। फोन के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन

ज्यादा लाभ अर्जित करने के प्रयास में कुछ गलतियाँ कर सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं को महत्व नहीं देंगे। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। लेकिन आप किसी विचार की गहराई नापने में व्यस्त रहेंगे। अपनी प्रतिभा और क्षमता को व्यर्थ न जानें दें बल्कि उसका सार्थक उपयोग करें।

Have something to say? Post your comment