Friday, July 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

कृषि, डेरी उत्पादन व आटोमोबाइल के क्षेत्र में हरियाणा राज्य श्रीलंका का हर संभव सहयोग करेगा, जिससे भारत और श्रीलंका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी: बंडारू दत्तात्रेय

September 14, 2021 07:59 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, हरियाणा, 13 सितंबर: हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कृषि, डेरी उत्पादन व आटोमोबाइल के क्षेत्र में हरियाणा राज्य श्रीलंका का हर संभव सहयोग करेगा, जिससे भारत और श्रीलंका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। भारत और श्रीलंका की जलवायु, परम्पराएं, संस्कृति व भौगोलिक स्थिति परस्पर मिलती जुलती है। श्री दत्तात्रेय सोमवार को यहां राजभवन में श्रीलंका सरकार के पिछड़ा ग्रामीण क्षेत्र विकास, पशुपालन विकास तथा सूक्षम आर्थिक कृषि फसल मंत्री सथासिवम व्यालेंद्रन से बात कर रहे थे।

    श्री व्यालेंद्रन ने राज्यपाल श्री दत्तात्रेय के साथ शिष्टाचार मुलाकात में श्रीलंका के सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विषयों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं पर बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समन्वय सचिव श्री सेन्थिल थोन्डामन उपस्थित थे।

        राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्रीलंका के लिए हरियाणा के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि, दुग्ध उत्पादन तथा आटोमोबाइल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है इसलिए श्रीलंका में इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा राज्य से श्रीलंका को पूरा सहयोग दिया जाएगा। हरियाणा के किसानों ने नई तकनीकी का प्रयोग कर देश में खाद्यान्न उत्पादन में दूसरा स्थान प्राप्त कर रिकार्ड कायम किया है। सन 2020-21 के दौरान हरियाणा ने 80 लाख मिट्रिक से भी अधिक गेहूं का उत्पादन कर नया कीर्तिमान कायम किया है। इसी प्रकार दुग्ध उत्पादन में प्रति व्यक्ति उपलब्धता के मामलों में हरियाणा अग्रणी राज्य है।

    

    श्रीलंका के मंत्री सथासिवम व्यालेंद्रन ने हरियाणा सरकार से पूंजी निवेशकों, प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों के माध्यम से श्रीलंका में पूंजीनिवेश और कृषि विकास को बढ़ावा देने में सहयोग की अपेक्षा है। श्रीलंका सरकार द्वारा भूमि आदि से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

        श्री व्यालेंद्रन ने विशेष रूप से जैविक खेती और दुग्ध उत्पादन में मुर्राह भैंसों की नस्ल को बढ़ावा देने में हरियाणा से विशेष अपेक्षा जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए बड़े-बड़े जोत पट्टे व पशुपालन के लिए फार्म आदि से संबंधित बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। श्रीलंका सरकार ने इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फालतू पड़ी भूमि को उपयोग में लाने के लिए योजनाएं बनाई है जिनके क्रियान्वयन पर तेजी से काम हुआ है।

    श्री सथासिवम ने कहा कि हरियाणा की जैविक खाद और हाईब्रीड बीजों की तकनीक की सराहना की और कहा कि श्रीलंका में खेती को बढ़ावा देने के लिए इन तकनीक का उपयोग किया जाएग। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कृषि विशेषज्ञों को भी अमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि सभी विषयों से संबंधित विशेषज्ञों का श्रीलंका का दौरा करवाने के लिए श्रीलंका सरकार पूरी तरह तैयार है। यह दौरा शीघ्र ही अपेक्षित है।

      

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss