Friday, July 11, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-15 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 15, 2021 05:29 AM

मेष

कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव और समर्पण का भाव बढ़ेगा। कई दिनों से रुके हुये काम दोबारा शुरू होंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। सहकर्मियों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

वृष

परिवार के किसी व्यक्ति के साथ आपका विवाद हो सकता है। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। खानपान में थोड़ी भी लापरवाही नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार में न होने दें। यात्रा में कठिनायी महसूस होगी।

मिथुन

अपनी बातों को दृढ़तापूर्वक रखने से आपका काम आसानी से पूर्ण हो जायेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। मन को शान्त रखने के लिये मधुर संगीत की मदद ले सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

नया वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का शानदार परिणाम मिल सकता है। गैरकानूनी मामलों में आपको उलझने से बचना चाहिये। उच्च अधिकारी के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आप विस्तार कर सकते हैं। नयी स्किल्स सीखने का प्रयास करेंगे। माता-पिता के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। आज बच्चों के साथ काफी समय बितायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। राजनीतिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या

आपके खर्चों में कमी आयेगी। घरेलू मामलों में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिये दिन बहुत अच्छा नहीं है। अनुचित कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। सन्तान की गलतियों पर पर्दा न डालें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

तुला

बुद्धि-विवेक से लिये गये निर्णयों से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द लेंगे। भोग-विलास के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक

कुछ महत्वपूर्ण पेपर्स गुम हो सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पुरानी गलतियों को दूर करने का अवसर मिलेगा। कुछ रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।

धनु

नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिल सकती है। आज आप अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे जिसके कारण सभी काम तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

मकर

घर में थोड़ी परेशानी का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपके काम प्रभावित होने की सम्भावना है। जीवनसाथी को आपके ऊपर भरोसा कम रहेगा।

कुंभ

कुछ सामाजिक कार्य करने की मन में इच्छा जागृत होगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने या पिकनिक के लिये ले जा सकते हैं। सन्तान के उत्तम प्रदर्शन को देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने काम में पारदर्शिता बनाकर रखें। नेताओं को बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है।

मीन

जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिये। नये प्रोजेक्ट्स में काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आज आप खाने को लेकर काफी शौकीन रहेंगे। सम्पत्ति के लेन-देन आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss