Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासनिक अधिकारियों के बदलेंगे विभाग, प्रशासक बनवारी लाल से चर्चा के बाद जारी होंगे आदेश

September 15, 2021 09:21 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, चंडीगढ़, 14 सितंबर: चंडीगढ़ प्रशासन में कई महीने से अदला बदली का खेल चल रहा है। यह खेल एडवाइजर के बदलने से शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है। इसके बाद प्रशासक से लेकर होम सेक्रेटरी सब बदल चुके हैं। अधिकारी के बदलते ही विभागों में भी फेरबदल हो रहा है। अब एक बार फिर से बड़ा फेरबदल प्रशासनिक अधिकारियों के काम में होने जा रहा है। अधिकारियों से पुराने विभाग लेकर नए दिए जाएंगे। यह बदलाव अब नए होम सेक्रेटरी नितिन यादव के ज्वाइन करने की वजह से हो रहा है।

नितिन यादव ने ज्वाइन तो सोमवार को कर लिया था लेकिन उनको अभी डिपार्टमेंट आवंटित नहीं हुए हैं। मंगलवार को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित दिल्ली से चंडीगढ़ लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक उनसे चर्चा के बाद विभागों में फेरबदल के साथ ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो जाएंगे। यह बदलाव केवल आइएएस स्तर पर ही नहीं एचसीएस और पीसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी होगा।पूर्व होम सेक्रेटरी के चंडीगढ़ से रिलीव होने के बाद उनके डिपार्टमेंट फाइनेंस सेक्रेटरी के साथ चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट देबेंद्र दलाई को भी दिए गए हैं। लेकिन अब दोबारा से यह सभी विभाग होम सेक्रेटरी को वापस दिए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आइएफएस को यह डिपार्टमेंट देने से कई संगठन लगातार सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अब यह बदलाव रूटीन प्रक्रिया मानी जा रही है। इसका कारण नए होम सेक्रेटरी का ज्वाइन करना भी है।

फाइनेंस सेक्रेटरी के पास सबसे अधिक डिपार्टमेंट

नए होम सेक्रेटरी नितिन यादव हरियाणा कैडर के 2000 बैच के अधिकारी हैं। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद तीन साल के लिए नितिन यादव की सेवाएं चंडीगढ़ को सौंपी हैं। हालांकि अभी नितिन यादव को डिपार्टमेंट आवंटित नहीं किए गए हैं। अरुण कुमार गुप्ता के वापस हरियाणा लौटने पर उनके विभाग फाइनेंस सेक्रेटरी विजय नामदेवराव जेदे और कई दूसरे अधिकारियों को सौंप रखे हैं। इस समय विजय जेदे के पास सबसे अधिक 20 डिपार्टमेंट हैं। प्रशासन के दूसरे अधिकारियों पर भी उनकी तरह वर्कलोड है। लेकिन अब फिर से सभी विभागों का आवंटन हो जाएगा।

दो एचसीएस और पीसीएस की होगी वापसी

हरियाणा सरकार के भेजे पैनल में से प्रशासन ने एक एचसीएस अधिकारी का नाम फाइनल कर लिया है। वह भी अगले एक दो दिनों में चंडीगढ़ ज्वाइन कर सकते हैं। यह पैनल एचसीएस तिलकराज की रिप्लेसमेंट में आया है। इसके अलावा एचसीएस राधिका सिंह भी चंडीगढ़ प्रशासन से रिलीव होकर वापस हरियाणा लौट चुकी हैं। उनकी रिप्लेसमेंट में भी अधिकारी चंडीगढ़ को मिलेगा। इसी तरह से पीसीएस पैनल भी मांगा गया है। पंजाब से यह पैनल मिलते ही अधिकारी का नाम फाइनल होगा। जबकि दो एचसीएस और दो पीसीएस अधिकारी अगले कुछ दिनों में वापस अपने मूल राज्य लौट जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक