Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया 25 मई को मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के होंगे विशेष प्रबंध 25 मई को मतदान, लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं 19 जून से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के 51 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट शोधार्थी शोध की मौलिकता व विषय की नवीनता और उपयोगिता पर ध्यान दें : प्रो. मान

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-16 सितंबर, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

September 16, 2021 04:08 AM

मेष

उलझे हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे।

वृष

धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन

किसी सहयोगी व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे।

कर्क

परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नया व्यवसाय आप शुरू करने के विचार में हैं। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है।

सिंह

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या

विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचना चाहिये अन्यथा प्रतिष्ठा में आँच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। जॉब में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं।

तुला

अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे।

वृश्चिक

व्यापार में तरक्की होने से उत्साहित होंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की स्थिति होगी। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे।

मकर

आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है।

कुंभ

आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। आज अच्छे लोगों और शान्त चित्त के लोगों के साथ समय बितायें।

मीन

शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मनोस्थिति मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा।

Have something to say? Post your comment