मेष
आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने परास्त होंगे। घर-परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा।
वृष
परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कानूनी मामलों को लेकर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में अड़चनें आने की आशंका है। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे लोग आपकी आलोचना न करें। दूर के रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी। मन आनन्दित रहेगा।
मिथुन
दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। कुछ बारीक गलतियाँ कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें। टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार करने वालों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
कर्क
नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आज सम्पत्ति को लेकर बड़े निर्णय लेने के योग बन रहे हैं। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में आप काफी ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
सिंह
स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या
कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। मेडिकल विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे।
तुला
आपके सामने अचानक परेशानियाँ खड़ी हो सकते हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। तन्त्र-मन्त्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
वृश्चिक
दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लवमेट के साथ लंच करने के लिये जा सकते हैं।
धनु
किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग के लिये आपको निमन्त्रण मिल सकता है। बिल्डर्स को आज बहुत ही अच्छे प्रपोज़ल प्राप्त हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बितायेंगे।
मकर
दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। बाहर का भारी और तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। आज धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिये।
कुंभ
नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है।
मीन
कोई भी निर्णय लेने से आपको थोड़ी परेशानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।